9.4 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराष्ट्रीयमोमोज की प्लेट गिरने पर झगड़ा, 3 बच्चों के पिता की चाकू...

मोमोज की प्लेट गिरने पर झगड़ा, 3 बच्चों के पिता की चाकू मारकर हत्या

Published on

नई दिल्ली,

नई दिल्ली के मोहन गार्डन इलाके में मोमोज खा रहे नकुल से पास खड़े जितेंद्र का हाथ लग गया. जिससे मोमोज नीचे गिर गए. इसके बाद दोनों के बीच कहासुनी होने लगी. बातों-बातों में ही विवाद बढ़ता गया और नकुल ने जीतेंद्र की गर्दन पर चाकू से वार कर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर इस मामले की जांच शुरू कर दी है.

पुलिस के मुताबिक, राज मिस्त्री का काम करने वाले जितेंद्र तिरंगा चौक पर अपने परिवार के साथ रहता था. उनके परिवार में पत्नी और 3 बच्चे हैं. शनिवार रात करीब 8:45 बजे जितेंद्र ने अपने साथी वीरेंद्र को फोन कर तिरंगा चौक पर आने को कहा. पहले वीरेंद्र और जितेंद्र दोनों की कपड़े की दुकान थी. बाद में जितेंद्र ने राज मिस्त्री का काम शुरू कर दिया था. जितेंद्र के फोन के बाद वीरेंद्र तिरंगा चौक पहुंच गया. दोनों बात करने लगे तभी उनका परिचित नकुल वहां आ गया. नकुल वहां पर मोमोज खाने लगा.

इसी दौरान जितेंद्र का हाथ नकुल से टच हो गया और उसकी प्लेट से मोमोज नीचे गिर गए. इस पर नशे में धुत नकुल ने जितेंद्र को गाली देनी शुरू कर दी. जितेंद्र के विरोध करने पर नकुल मारपीट करने लगा. इसके बाद नकुल ने जेब से चाकू निकालकर जितेंद्र की गर्दन पर वार कर दिया. इस हमले में घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी नकुल को इलाके से ही गिरफ्तार कर लिया. हैरानी की बात यह है कि नकुल और जीतेंद्र एक-दूसरे को पहले से जानते थे. रणहौला थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. घटना के समय आरोपी शराब के नशे में था. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

 

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर कार्यमुक्त, अब एनएमडीसी में संभालेंगे नई जिम्मेदारी

नई दिल्ली | सार्वजनिक क्षेत्र की महारत्न कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) में एक...

भेल की बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के रखरखाव के लिए टिटागढ़ रेल के साथ बनेगा नया जॉइंट वेंचर

नई दिल्ली | देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग और विनिर्माण कंपनी, भारत हैवी...