12.3 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयजरदारी और नवाज अपना आर्मी चीफ लाना चाहते हैं... इमरान को पाकिस्तानी...

जरदारी और नवाज अपना आर्मी चीफ लाना चाहते हैं… इमरान को पाकिस्तानी सेना पर भरोसा नहीं

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पद से हटाए जाने के बाद इमरान खान सेना से काफी नाराज हैं। यही कारण है कि अपनी रैलियों में वे पाकिस्तानी सेना पर भी निशाना साधने से नहीं चूक रहे। इमरान खान ने फैसलाबाद में आयोजित एक रैली में दावा किया कि नवाज शरीफ और आसिफ अली जरदारी अपने पसंदीदा अधिकारी को आर्मी चीफ बनाना चाहते हैं। वर्तमान पाकिस्तान आर्मी चीफ जनरल कमर जावेद बाजवा इसी साल नवंबर में रिटायर हो रहे हैं। ऐसे में उनके उत्तराधिकारी की खोज भी तेज हो गई है। इस दौड़ में पाकिस्तानी सेना के चार सीनियर लेफ्टिनेंट जनरलों के अलावा लेफ्टिनेंट जनरल असीम मुनीर और जरदारी के मिलिट्री सेक्रेटरी लेफ्टिनेंट जनरल मोहम्मद आमेर शामिल हैं।

इमरान खान ने रैली में क्या कहा
इमरान खान ने कहा कि पाकिस्तानियों सुनो! नवंबर में नया आर्मी चीफ आने वाला है। और ये दोनों जरदारी और नवाज शरीफ इनकी पूरी कोशिश है कि ऐसा आर्मी चीफ आए जो इनका पसंदीदा हो। ये अपना आर्मी चीफ लाना चाहते हैं, क्योंकि पैसा इन्होंने चोरी किया हुआ है। ये डरते हैं कि यहां कोई तगड़ा आर्मी चीफ आ गया, एक मोहब्बेवतन आर्मी चीफ आ गया, तो पूछेगा इनसे। तो इस डर से ये बैठे हुए हैं कि ये दोनों मिलकर अपना आर्मी चीफ अप्वाइंट करेंगे।

पाक सेना के इन दो अधिकारियों पर साधा निशाना
पाकिस्तानी पत्रकार हमजा अजहर सलाम ने कहा कि इमरान खान के आज के भाषण को लेफ्टिनेंट जनरल असीम मुनीर और जरदारी के सैन्य सचिव के रूप में काम करने वाले लेफ्टिनेंट जनरल मोहम्मद आमेर पर सीधा हमला माना जा सकता है। असीम मुनीर ने ही कथित तौर पर बताया था कि मलिक रियाज ने बुशरा बीबी को उपहार में दिए गए हीरे दिए थे। तभी से इमरान खान इन दोनों अधिकारियों को अपना दुश्मन और जरदारी का करीबी बताते हैं।

पाक सेना में आर्मी चीफ के योग्य उम्मीदवारों की कमी
पाकिस्तानी सेना में ऐसे बहुत कम लोग हैं जिनके पास सीओएएस (पाकिस्तानी सेना प्रमुख) के रूप में पदभार संभालने की काबिलियत है। इसके बावजूद नए आर्मी चीफ की दौड़ में लेफ्टिनेंट जनरल साहिर शमशाद मिर्जा, अजहर अब्बास, नौमान महमूद राजा और फैज हमीद सबसे आगे चल रहे हैं। ये सभी सैन्य अधिकारी पाकिस्तानी सेना की अलग-अलग कोर की कमान संभाल रहे हैं। यह ध्यान देने वाली बात है कि इन सभी चार शीर्ष दावेदारों को 2019 में मेजर जनरल से लेफ्टिनेंट जनरल के रूप में पदोन्नत किया गया था।

Latest articles

टीटी नगर पुलिस ने वाहन चोर को दबोचा, चोरी की बाइक व दूध के केन बरामद

भोपाल राजधानी की टीटी नगर थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक शातिर अपराधी को...

एम्स भोपाल में अब होगा फेफड़ों का प्रत्यारोपण, 28 मार्च को मुंबई के विशेषज्ञ देंगे ट्रेनिंग

भोपाल मध्य प्रदेश की राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) अब चिकित्सा के क्षेत्र...

भीषण सड़क हादसा: निर्माणाधीन ब्रिज के पिलर से टकराई तेज रफ्तार कार, ट्रैवल कारोबारी की मौत

भोपाल भोपाल-इंदौर हाईवे पर रविवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में 30 वर्षीय ट्रैवल कारोबारी...

भेल बरखेड़ा में सुंदरकांड और विशाल भंडारे का आयोजन, उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

भोपाल राजधानी के भेल बरखेड़ा स्थित प्राचीन जिन्द बाबा डूण्डा महुआ स्थान पर नवरात्रि के...

More like this

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...