12.3 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयलिज ट्रस बनीं ब्रिटेन की नई प्रधानमंत्री, कांटे की टक्कर में भारतीय...

लिज ट्रस बनीं ब्रिटेन की नई प्रधानमंत्री, कांटे की टक्कर में भारतीय मूल के ऋषि सुनक को हराया

Published on

लंदन

लिज ट्रस ब्रिटेन की नई प्रधानमंत्री चुनी गई हैं। उन्होंने कड़े मुकाबले में भारतीय मूल के पूर्व वित्त मंत्री ऋषि सुनक को मात दी है। पहले पांच राउंड के मुकाबले में ऋषि सुनक को भारी बढ़त हासिल थी, लेकिन कंजरवेटिव पार्टी के सदस्यों की अंतिम वोटिंग के दौरान लिज ट्रस ने जीत हासिल की है। इस चुनाव में पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने खुलकर लिज ट्रस का समर्थन किया था। उन्होंने पार्टी के सदस्यों और सांसदों से लिज ट्रस के लिए वोट भी मांगे थे। बोरिस जॉनसन आरोप लगाते रहे हैं कि ऋषि सुनक के इस्तीफे के कारण ही उन्हें प्रधानमंत्री की कुर्सी गंवानी पड़ी थी। अब 7 सितंबर को लिज ट्रस बतौर प्रधानमंत्री ब्रिटिश संसद में उपस्थित होंगी।

लिज ट्रस के सामने कई चुनौतियां
लिज ट्रस ने ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बन कांटों भरा ताज पहना है। उनके सामने कई चुनौतियां हैं। इनमें सबसे बड़ी चुनौती देश में बढ़ती महंगाई, ऊर्जा संकट और बेरोजगारी को दूर करना है। लोग पहले से ही काफी मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। अभी तक के चुनावी अभियान में लिज ट्रस ने ऐसी कोई भी विशेष घोषणा नहीं की है, जिससे ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था को संभालने में मदद मिले। ऐसे में उनके प्रधानमंत्री पद पर बैठते ही आर्थिक मोर्चे पर सबसे बड़ी समस्या का हल ढूंढना होगा।

कंजरवेटिव पार्टी को एकजुट करना भी चुनौती
लिज ट्रस के सामने दो धड़े में बंट चुकी अपनी कंजरवेटिव पार्टी को भी एक करने की चुनौती है। पार्टी के सांसद ऋषि सुनक के पक्ष में हैं। जबकि, सदस्य ब्रिटिश राष्ट्रवाद के मुद्दे पर लिज ट्रस का समर्थन कर रहे हैं। ऐसे में दोनों के बीच तालमेल बनाकर सरकार को चलाना लिज ट्रस के लिए आसान नहीं होने वाला है। हालांकि, ऋषि सुनक ने एक दिन पहले ही कहा है कि वह नई सरकार का हर मोर्चे पर समर्थन करेंगे। पर, पार्टी के दोनों धड़ों के बीच खाई काफी ज्यादा बढ़ चुकी है।

बोरिस जॉनसन मंगलवार को करेंगे सत्ता हस्तांतरण
ब्रिटिश प्रधानमंत्री चुनाव के परिणाम का ऐलान होने से पहले ही बोरिस जॉनसन प्रधानमंत्री कार्यालय पहुंच चुके थे। उन्होंने थेरेसा मे की जगह ब्रिटिश प्रधानमंत्री की कुर्सी संभाली थी। बोरिस जॉनसन ने बतौर प्रधानमंत्री 1139 दिन सत्ता संभाली है। जॉनसन कल मंगलवार को कंजरवेटिव पार्टी के नए नेता के साथ सत्ता के आधिकारिक हस्तांतरण के लिए महारानी एलिजाबेथ द्वितीय से मिलने बाल्मोरल जाएंगे।

Latest articles

टीटी नगर पुलिस ने वाहन चोर को दबोचा, चोरी की बाइक व दूध के केन बरामद

भोपाल राजधानी की टीटी नगर थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक शातिर अपराधी को...

एम्स भोपाल में अब होगा फेफड़ों का प्रत्यारोपण, 28 मार्च को मुंबई के विशेषज्ञ देंगे ट्रेनिंग

भोपाल मध्य प्रदेश की राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) अब चिकित्सा के क्षेत्र...

भीषण सड़क हादसा: निर्माणाधीन ब्रिज के पिलर से टकराई तेज रफ्तार कार, ट्रैवल कारोबारी की मौत

भोपाल भोपाल-इंदौर हाईवे पर रविवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में 30 वर्षीय ट्रैवल कारोबारी...

भेल बरखेड़ा में सुंदरकांड और विशाल भंडारे का आयोजन, उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

भोपाल राजधानी के भेल बरखेड़ा स्थित प्राचीन जिन्द बाबा डूण्डा महुआ स्थान पर नवरात्रि के...

More like this

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...