28.9 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीययूक्रेन को हथियार देते-देते 'कंगाल' हुआ यूरोप, अब NATO देशों के पास...

यूक्रेन को हथियार देते-देते ‘कंगाल’ हुआ यूरोप, अब NATO देशों के पास नहीं बचा गोला-बारूद, मंडराया खतरा

Published on

ब्रसेल्स

रूस के खिलाफ युद्ध में यूक्रेन को हथियार देते-देते यूरोपीय संघ के देशों का शस्त्रागार खाली हो गया है। अब इन देशों पर खुद की रक्षा करने को लेकर खतरा मंडराने लगा है। यूरोपीय संघ (ईयू) के एक शीर्ष राजनयिक ने सोमवार को आगाह किया कि अब नाटो संगठन के देशों में हथियारों का भंडार कम हो चुका है। उन्होंने बताया कि ऐसा इसलिए हुआ है क्योंकि यूरोपीय यूनियन के सदस्य देशों ने यूक्रेन को हथियार और गोला-बारूद की लगातार आपूर्ति की है। राजनयिक ने ईयू के सदस्यों से सैन्य साजोसामान पर अपने खर्च को बेहतर ढंग से समन्वयित करने का आग्रह भी किया। यूरोपीय देश पहले से ही रूस की धमकियों का सामना कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें तत्काल अपने हथियारों के भंडार को बढ़ाना होगा।

यूरोपीय देशों से सैन्य साजो-सामान बढ़ाने की दी चेतावनी
यूरोपीय संघ की विदेश नीति के प्रमुख जोसेप बोरेल ने यूरोपीय सांसदों के साथ एक बहस में कहा कि अधिकतर सदस्य देशों के सैन्य स्टॉक, मैं यह नहीं कहूंगा कि समाप्त हो गए हैं, लेकिन काफी कम हो गए हैं, क्योंकि हम यूक्रेन के लोगों को बहुत अधिक क्षमता प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सैन्य साजोसामान की संख्या फिर से बढ़ानी होगी और इसका सबसे अच्छा तरीका मिल कर ऐसा करना रहेगा जो किफायती भी हो।

यूरोपीय देशों के हथियार कम कैसे हो गए
पिछले हफ्ते चेक गणराज्य में एक बैठक के दौरान, यूरोपीय संघ के रक्षा मंत्रियों ने सैन्य सामग्री और संसाधनों को लेकर चर्चा की थी इसके साथ उन्होंने गोला-बारूद और वायु रक्षा प्रणालियों जैसे हथियारों की थोक खरीद पर भी चर्चा की थी जिनकी अभी यूक्रेन को आवश्यकता है। अमेरिका लगातार यूक्रेन को हथियारों की सप्लाई कर रहा है। नाटो देश भी अमेरिका का साथ देने के लिए अपना-अपना योगदान दे रहे हैं। अधिकतर यूरोपीय देश अपनी सुरक्षा के लिए अमेरिका पर निर्भर हैं। ऐसे में उन्होंने अपने हथियारों के भंडार को काफी सीमित रखा है। यही कारण है कि यूक्रेन को हथियारों की सप्लाई करने के काऱण उनके खुद के भंडार खाली होने लगे हैं।

Latest articles

मशहूर शायर बशीर बद्र नहीं रहे, 91 की उम्र में भोपाल में निधन

भोपाल। शायरी की दुनिया ने गुरुवार को अपना एक और सितारा खो दिया। अजीम...

BJP संगठन में बड़ा फेरबदल: हरियाणा समेत 4 राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष बदले गए

नई दिल्ली। गुरुवार 28 मई को BJP ने चार राज्यों में अपने प्रदेश अध्यक्षों...

सीएम सिद्धारमैया ने राज्यपाल के सचिव को इस्तीफा सौंपा, कांग्रेस विधायक दल की बैठक कल

बंगलूरू। कर्नाटक में सत्ताधारी कांग्रेस सरकार में बड़ा बदलाव हो गया है। सीएम सिद्धारमैया...

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...