7 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराष्ट्रीयशराब घोटाले में 35 ठिकानों पर ED के छापे, दिल्ली-यूपी-पंजाब में शराब...

शराब घोटाले में 35 ठिकानों पर ED के छापे, दिल्ली-यूपी-पंजाब में शराब कारोबारियों पर रेड

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली के शराब घोटाले में ताबड़तोड़ छापेमारी का सिलसिला जारी है. मंगलवार को ED ने दिल्ली सहित कई राज्यों में 35 ठिकानों पर छापेमारी की है. ईडी ने दिल्ली के अलावा गुरुग्राम, लखनऊ, हैदराबाद, मुंबई, बेंगलुरु और पंजाब के शहरों में भी रेड की है. जांच एजेंसी के निशाने पर शराब कारोबारी हैं. ईडी की छापेमारी में दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया का घर शामिल नहीं है.

जांच एजेंसी ने मेसर्स इंडो स्प्रिट्स के एमडी समीर महेंद्रू के ठिकाने पर भी छापा मारा है. ये दिल्ली के जोर बाग इलाके में रहते हैं. उन पर 1 करोड़ रुपए मेसर्स राधा इंडस्ट्रीज के राजेन्द्र प्लेस स्थित यूको बैंक के अकाउंट में ट्रांसफर करने का आरोप है. महेंद्रू के गार्ड ने आजतक को बताया कि सुबह करीब 7 बजे के आसपास ईडी की टीम पहुंची थी. टीम यहां से घर के एक सदस्य को लेकर निकली है.

छापेमारी के बीच दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया का बयान भी सामने आया है. उन्होंने कहा,’पहले इन्होंने सीबीआई के छापे मारे. कुछ नहीं मिला. अभी ईडी के छापे मारेंगे. इसमें कुछ नहीं निकलेगा. देश में जो शिक्षा का माहौल बना हुआ है, अरविंद केजरीवालजी जो काम कर रहे हैं, उसे रोकने का काम हो रहा है. लेकिन उसे रोक नहीं पाएंगे. यह सीबीआई यूज कर लें, ये ईडी यूज कर लें. उसे रोक नहीं पाएंगे शिक्षा के काम को रोक नहीं पाएंगे. मेरे पास ज्यादा सूचना नहीं है. मैंने ईमानदारी से काम किया है. 4 स्कूलों के नक्शे और उन्हें मिल जाएंगे.’

दरअसल, दिल्ली में केजरीवाल सरकार नई शराब नीति लेकर आई थी. इस नीति के आने के बाद दिल्ली के शराब कारोबारी ग्राहकों को डिस्काउंटेड रेट पर शराब बेच रहे थे. कई जगहों पर एक बोतल खरीदने पर दूसरी मुफ्त दी जा रही थी.

आबकारी नीति 2021-22 के चलते एक समय ऐसा भी आया था, जब दिल्ली में शराब दुकानों की संख्या करीब 650 पहुंच गई थी. जांच एजेंसी ने नई शराब नीति में घोटाला होने का दावा किया था, जिसके बाद उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने सीबीआई जांच की सिफारिश की थी. इसके बाद दिल्ली सरकार ने आबकारी नीति 2021-22 को वापस ले लिया था.

राज्य में 1 सितंबर से पुरानी शराब नीति दोबारा लागू कर दी गई है. नई नीति लागू होने से पहले ही कई लाइसेंस धारकों ने अपने लाइसेंस सरेंडर कर दिए थे. शराब घोटाले में दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है. उन्हें इस मामले में मुख्य आरोपी बनाया गया है. सीबीआई ने शराब घोटाला मामले में उनसे लंबी पूछताछ भी की थी. सीबीआई की टीम ने डिप्टी सीएम के घर से सीक्रेट डॉक्यूमेंट भी बरामद किए थे.

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर कार्यमुक्त, अब एनएमडीसी में संभालेंगे नई जिम्मेदारी

नई दिल्ली | सार्वजनिक क्षेत्र की महारत्न कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) में एक...

भेल की बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के रखरखाव के लिए टिटागढ़ रेल के साथ बनेगा नया जॉइंट वेंचर

नई दिल्ली | देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग और विनिर्माण कंपनी, भारत हैवी...