28.9 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयगजब नौकरी! इस शख्स को मिलते हैं काम नहीं करने के पैसे,...

गजब नौकरी! इस शख्स को मिलते हैं काम नहीं करने के पैसे, हर बुकिंग का चार्ज 6 हजार

Published on

नई दिल्ली

लोग पैसा कमाने के लिए नौकरी करते हैं, बिजनेस करते हैं या अपनी प्राॅपर्टी किराये पर देते हैं। लेकिन क्या आपने कभी ऐसी नौकरी के बारे में सुना है जिसमें कुछ भी करना नहीं पड़ता हो। आज हम आपको एक ऐसे ही शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो हर बुकिंग के लिए 10 हजार जापानी येन यानी 71 डाॅलर लेता है। ये शख्स बस बुकिंग करने वाले के साथ जाता है। ये करता कुछ नहीं है बस एक साथी के रूप में बुकिंग करने वाले के साथ मौजूद रहता है।

4 सालों से इस तरह कर रहे कमाई
जापान के टोक्यो निवासी 38 वर्षीय शोजी मोरीमोटो 4 साल से ये काम कर रहे हैं। राॅयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, मोरीमोटो ने बताया कि वह खुद को किराये पर देते हैं। उनका काम है कि जहां ग्राहक जाना चाहता है वहां वह मौजूद रहें। पिछले चार सालों से वह करीब 4 हजार बुकिंग ले चुके हैं।

सोशल मीडिया पर मिलियन में हैं फाॅलोअर्स
दिखने में दुबले-पतले और औसत लुक वाले मोरीमोटो की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फाॅलोइंग है। मोरीमोटो के ट्विटर पर फाॅलोअर्स की संख्या ढाई लाख से ज्यादा है। यहीं से उन्हें अपने ज्यादातर क्लाइंट मिलते हैं। वह बताते हैं कि उनका एक क्लांइट तो ऐसा है जिनने उन्हें 270 बार काम पर रखा है।

इन कामों को करने से किया मना
मोरीमोटो बताते हैं कि कुछ न करने का मतलब यह नहीं है कि वह कुछ भी करेंगे। एक बार उन्होंने फ्रिज को खिसकाने और कंबोडिया जाने के प्रस्तावों को ठुकरा दिया था। राॅयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, मोरीमोटो ने बताया कि पिछले हफ्ते एक 27 वर्षीय डेटा विश्लेषक अरुणा चिदा ने उन्हें हायर किया था। वह साड़ी पहने हुए थी और बहुत कम बातचीत कर रही थी। दरअसल चिदा भारतीय परिधान को सार्वजनिक रूप से पहनना चाहती थी, लेकिन उसे चिंता थी कि इससे वह उसके दोस्तों को शर्मिंदा कर सकती है। इसलिए उसने साथ देने के लिए मोरीमोटो का रुख किया था।

यही है इनकम का मुख्य जरिया
मोरीमोटो बताते हैं कि उनकी कमाई का यही काम मुख्य जरिया है। हालांकि वह कितना कमा लेते हैं इस बारे में बताने से उन्होंने मना कर दिया। उनके मुताबिक वह एक दिन में एक या दो क्लाइंट की ही बुकिंग लेते हैं। कोरोना से पहले वो एक दिन में तीन से 4 बुकिंग भी ले लिया करते थे।

Latest articles

मशहूर शायर बशीर बद्र नहीं रहे, 91 की उम्र में भोपाल में निधन

भोपाल। शायरी की दुनिया ने गुरुवार को अपना एक और सितारा खो दिया। अजीम...

BJP संगठन में बड़ा फेरबदल: हरियाणा समेत 4 राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष बदले गए

नई दिल्ली। गुरुवार 28 मई को BJP ने चार राज्यों में अपने प्रदेश अध्यक्षों...

सीएम सिद्धारमैया ने राज्यपाल के सचिव को इस्तीफा सौंपा, कांग्रेस विधायक दल की बैठक कल

बंगलूरू। कर्नाटक में सत्ताधारी कांग्रेस सरकार में बड़ा बदलाव हो गया है। सीएम सिद्धारमैया...

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...