7 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में इस साल भी दीवाली पर नहीं जलेंगे पटाखे, 1 जनवरी...

दिल्ली में इस साल भी दीवाली पर नहीं जलेंगे पटाखे, 1 जनवरी तक बैन लगाया गया

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली सरकार ने राजधानी में पटाखों पर बैन को बढ़ा दिया है। यह बैन 1 जनवरी 2023 तक रहेगा। राज्य के मंत्री गोपाल राय ने ट्वीट कर इस बार में जानकारी दी। दिल्ली में दिवाली के दौरान पटाखों के कारण प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ जाता है। पिछले साल भी सरकार ने पटाखों पर बैन लगाया था। इस बार भी इसे बढ़ाने का फैसला किया गया है।

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय का ट्वीट
गोपाल राय ने ट्वीट कर कहा है कि इस बार दिल्ली में पटाखों की ऑनलाइन बिक्री / डिलीवरी पर भी प्रतिबंध रहेगा। यह प्रतिबंध 1 जनवरी 2023 तक लागू रहेगा। प्रतिबंध को कड़ाई से लागू करने को लेकर दिल्ली पुलिस, DPCC और राजस्व विभाग के साथ मिलकर कार्य योजना बनाई जाएगी। दिल्ली में लोगों को प्रदूषण के खतरे से बचाने के लिए पिछले साल की तरह ही इस बार भी सभी तरह के पटाखों के उत्पादन, भंडारण, बिक्री और उपयोग पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया जा रहा है, तांकि लोगों की जिंदगी बचाई जा सके।

दिल्ली में प्रदूषण पर सख्त सरकार
गौरतलब है कि दिवाली के समय पटाखों के कारण जबरदस्त प्रदूषण फैल जाता है। जिसके कारण सांस की तकलीफ बढ़ जाती है। इसके अलावा करीब एक सप्ताह तक राजधानी का मौसम बेहद जहरीला हो जाता है। राज्य सरकार दिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए कई कदम उठा रही है। पिछले वर्ष में दिल्ली में पटाखों पर बैन था।

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर कार्यमुक्त, अब एनएमडीसी में संभालेंगे नई जिम्मेदारी

नई दिल्ली | सार्वजनिक क्षेत्र की महारत्न कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) में एक...

भेल की बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के रखरखाव के लिए टिटागढ़ रेल के साथ बनेगा नया जॉइंट वेंचर

नई दिल्ली | देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग और विनिर्माण कंपनी, भारत हैवी...