30.3 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयनेता के फीता काटते ही भरभराकर गिर पड़ा नया पुल, VIDEO VIRAL

नेता के फीता काटते ही भरभराकर गिर पड़ा नया पुल, VIDEO VIRAL

Published on

नई दिल्‍ली ,

एक नए पुल को आम जनता के लिए खोला जाने वाला था. जैसे ही इस पुल के उद्घाटन का फीता अधिकारियों ने काटा, चंद सेकंड में यह भरभराकर गिर पड़ा. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. यह घटना पिछले सप्‍ताह अफ्रीकी देश कांगो गणराज्‍य में सामने आई. इस घटना का वीडियो 6 सितंबर को कई यूजर्स ने ट्विटर पर शेयर किया.

वीडियो में दिख रहा है कि पुल का उद्घाटन करने के लिए कुछ अधिकारी और नेता वगैरह पहुंचे थे, जैसे ही वे इस पुल के ओपनिंग के लिए रिबन कैंची से काटते हैं, चंद सेकंड के बाद पुल भरभराकर गिर पड़ता है.इन अधिकारियों को भी वहां मौजूद लोगों ने जैसे-तैसे कर बचाया. वहीं, पुल के बीच में भी कई लोग मौजूद थे, ये लोग भी नीचे गिर पड़े. गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी व्यक्ति को नुकसान नहीं पहुंचा.

यह पुल बमुश्किल 2 मीटर चौड़ा था. इसका निर्माण बारिश के मौसम में नदी के ऊपर से एक तरफ से दूसरी तरफ लोगों के जाने के लिए किया गया था. इस वीडियो के वायरल होने के बाद कई यूजर्स के रिएक्‍शन भी आए. लोगों ने इसके पीछे सीधे तौर पर भ्रष्‍टाचार को जिम्‍मेदार ठहराया. एक यूजर ने लिखा- आपका अफ्रीका में स्‍वागत है, जो लूट, धोखाधड़ी, गबन का घर है.

दूसरे यूजर ने लिखा- रेस्‍ट इन पीस, मिस्‍टर न्‍यू ब्रिज. वहीं तीसरे यूजर ने तो बहुत ही फनी ट्वीट किया. इस शख्‍स ने लिखा कि अधिकारी तो पुल की ग्रैंड ओपनिंग के लिए पहुंचे थे, लेकिन पुल का कुछ और ही प्‍लान था. कुछ ट्विटर यूजर्स ने लिखा कि यह घटना लीडरशिप पर सवाल उठाती है. यही कारण है कि इलाके से युवा पीढ़ी पलायन कर रही है और अफ्रीका छोड़कर जा रही है. फेल लीडरशिप की वजह से दुनिया के सामने हम हंसी का पात्र बन रहे हैं.

 

Latest articles

मशहूर शायर बशीर बद्र नहीं रहे, 91 की उम्र में भोपाल में निधन

भोपाल। शायरी की दुनिया ने गुरुवार को अपना एक और सितारा खो दिया। अजीम...

BJP संगठन में बड़ा फेरबदल: हरियाणा समेत 4 राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष बदले गए

नई दिल्ली। गुरुवार 28 मई को BJP ने चार राज्यों में अपने प्रदेश अध्यक्षों...

सीएम सिद्धारमैया ने राज्यपाल के सचिव को इस्तीफा सौंपा, कांग्रेस विधायक दल की बैठक कल

बंगलूरू। कर्नाटक में सत्ताधारी कांग्रेस सरकार में बड़ा बदलाव हो गया है। सीएम सिद्धारमैया...

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...