12.5 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयमंगोलिया में राजनाथ को गिफ्ट में मिला घोड़ा भारत नहीं आएगा, वजह...

मंगोलिया में राजनाथ को गिफ्ट में मिला घोड़ा भारत नहीं आएगा, वजह भी जान लीजिए

Published on

नई दिल्ली

मंगोलिया के राष्ट्रपति उखनागीन खुरेलसुख ने बुधवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को मंगोल नस्ल का युवा घोड़ा गिफ्ट में दिया। हालांकि, यह घोड़ा ‘सांकेतिक उपहार’ होने के नाते मंगोलिया में ही रहेगा। आधिकारिक सूत्र ने बताया है कि परंपरा के मुताबिक सात साल के इस घोड़े को ‘तेजस’ नाम दिया गया है। सिंह पहले भारतीय रक्षा मंत्री हैं जो मंगोलिया की आधिकारिक यात्रा पर गए हैं और खुरेलसुख ने यह शानदार घोड़ा उपहार में दिया है। करीब सात साल पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंगोलिया यात्रा पर भी वहां के पीएम ने इसी तरह का उपहार दिया था।

रक्षामंत्री ने ट्विटर पर उपहार में मिले इस घोड़े की तस्वीर साझा की। एक तस्वीर में वह घोड़े का सिर सहलाते नजर आ रहे हैं जबकि दूसरी तस्वीर में वह उपहार के साथ उक्त घोड़े की तस्वीर के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। आधिकारिक सूत्र ने बताया, ‘घोड़े की उम्र सात साल है और यह मंगोल नस्ल का है।’

सूत्र से जब पूछा गया कि क्या इस घोड़े को भारत लाया जाएगा तो उन्होंने कहा, ‘नहीं, घोड़े को भारत नहीं लाया जाएगा। यह सांकेतिक उपहार है। घोड़ा मंगोलिया में ही रहेगा।इससे पहले दिन में सिंह ने ट्वीट किया था, ‘मंगोलिया में हमारे खास मित्रों से विशेष उपहार मिला है। मैंने इस शानदार और खुबसूरत घोड़े को ‘तेजस’ नाम दिया है। धन्यवाद राष्ट्रपति खुरेलसुख, धन्यवाद मंगोलिया।’

Latest articles

बीएचईएल के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में दो अधिकारियों के बीच मारपीट, दोनों निलंबित

भोपाल स्थित भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में सोमवार को दो...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...