30.3 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयसफाई कर्मचारी को दिल दे बैठीं महिला डॉक्टर, कर ली शादी!

सफाई कर्मचारी को दिल दे बैठीं महिला डॉक्टर, कर ली शादी!

Published on

नई दिल्‍ली ,

एक सफाई कर्मचारी और चाय बनाने वाले शख्‍स से MBBS डॉक्टर ने शादी कर ली. पाकिस्‍तान के रहने वाले इस कपल की कहानी सुर्खियों में हैं. खास बात यह है कि महिला डॉक्‍टर किश्‍वर साहिबा ने ही शहजाद को प्रपोज किया था. ‘Mera Pakistan’ यूट्यूब चैनल पर हारिश भट्टी ने इस कपल से लव लाइफ को लेकर बात की. कपल पाकिस्‍तान के ओकारा तहसील के दीपालपुर का रहने वाला है. कपल अपनी डेली लाइफ अपने पर्सनल यूट्यूब चैनल पर भी दिखाता है.

शहजाद उसी अस्‍पताल में सफाई का काम करते थे, जहां किश्‍वर बतौर डॉक्‍टर तैनात थीं. इसके अलावा वह चाय भी बनाते थे. शहजाद ने यूट्यूब वीडियो में बताया कि उन्‍होंने कभी इस बारे में सोचा भी नहीं था कि ऐसा कुछ होगा. वहीं, किश्‍वर ने बताया कि उन्‍हें शहजाद की पर्सनलिटी बहुत अच्‍छी लगी थी. उन्‍हें देखकर लगता ही नहीं था कि वह सफाई करने वाले या चाय बनाने वाले व्‍यक्ति हैं. वह अपने काम से काम रखते थे, उनकी सादगी देख वह उन पर फिदा हो गईं.

एकबारगी को लगा कि कहीं यह (शहजाद) हाथ से न निकल जाए, इसलिए मां-बाप को बिना बताए उन्‍होंने प्रपोज कर दिया. किश्‍वर कहती हैं पूरी जिंदगी का फैसला उन्‍होंने एक दिन में ले लिया था. शहजाद से जब पूछा गया कि लोग अक्‍सर हैसियत के हिसाब से शादी करते हैं, लेकिन ऐसा क्‍या हुआ जो डॉक्‍टर उन्‍हें दिल दे बैठीं. इस पर वह बोले- यह सब कुछ नसीब की बात होती है. इन्‍होंने ही मुझे प्रपोज किया.

शहजाद ने बताया चूंकि उनकी ड्यूटी तीन डॉक्‍टरों के कमरों में लगी थी. वह अक्‍सर सफाई करने, चाय देने डॉक्‍टरों के कमरे में जाते थे. ऐसे में एक दिन किश्‍वर ने उनका नंबर मांगा और कहा कि कई बार आप जब नही होते हैं तो मैं आपको कॉल कर बुला लूंगी. यह सोचकर ही शहजाद ने उन्‍हें नंबर दे दिया था. एक दिन शहजाद ने व्‍हाटसऐप पर कुछ स्‍टेट्स लगाए हुए थे, इसे किश्‍वर ने लाइक किया. फिर इसी दिन उन्‍होंने शहजाद को हॉस्पिटल में अपने कमरे में बुलाया और प्‍यार का इजहार कर दिया.

प्रपोज किए जाने के बाद शहजाद हिल गए, उन्‍हें विश्‍वास नहीं हुआ. वह प्रपोज को मजाक समझ बैठे. इसके बाद वह कुछ दिन तक हॉस्पिटल नहीं आए. शहजाद ने वीडियो में बताया कि प्रपोज की बात सुनकर उन्‍हें बुखार आ गया था. लेकिन वह बाद में किश्‍वर से मिलने पहुंच गए थे.

अब क्‍या कर रहा है कपल
शहजाद ने बताया कि निकाह होने के बाद किश्‍वर ने हॉस्पिटल छोड़ दिया था क्योंकि उन्‍हें अपनी सहेलियों के ताने सुनने पड़ते थे. कपल की अगली प्‍लानिंग है कि किश्‍वर पास में ही क्‍लीनिक खोलें, जहां वह मरीजों को देख सकें. यह कपल एक यूट्यूब चैनल पर अपनी जिंदगी से जुड़े तमाम पहलू भी दिखाता है.

Latest articles

मशहूर शायर बशीर बद्र नहीं रहे, 91 की उम्र में भोपाल में निधन

भोपाल। शायरी की दुनिया ने गुरुवार को अपना एक और सितारा खो दिया। अजीम...

BJP संगठन में बड़ा फेरबदल: हरियाणा समेत 4 राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष बदले गए

नई दिल्ली। गुरुवार 28 मई को BJP ने चार राज्यों में अपने प्रदेश अध्यक्षों...

सीएम सिद्धारमैया ने राज्यपाल के सचिव को इस्तीफा सौंपा, कांग्रेस विधायक दल की बैठक कल

बंगलूरू। कर्नाटक में सत्ताधारी कांग्रेस सरकार में बड़ा बदलाव हो गया है। सीएम सिद्धारमैया...

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...