12.5 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअमेरिका के घातक F-35 फाइटर जेट में मिला चीनी 'चुंबक', पेंटागन की...

अमेरिका के घातक F-35 फाइटर जेट में मिला चीनी ‘चुंबक’, पेंटागन की नींद उड़ी

Published on

वॉशिंगटन

दुनिया के सबसे खतरनाक फाइटर जेट में से एक अमेरिका के F-35 की डिलीवरी को अस्थाई रूप से रोक दी गई है। इस फाइटर जेट को लॉकहीड मार्टिन कॉर्प के द्वारा बनाया जाता है। अमेरिका में बनने वाले इस फाइटर जेट की डिलीवरी को चीन के कारण रोकना पड़ा है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें इस्तेमाल किया गया एक पुर्जा चीन का बना हुआ है। अमेरिका के संघीय नियमों के खिलाफ होने के कारण इसके प्रोडक्शन को रोकना पड़ा। पेंटागन ने इससे जुड़े एक बयान में कहा कि इंटीग्रेटेड पावर पैकेज में मिश्र धातु से बना एक चुबंक लगा था, जिससे जेट की सुरक्षा को कोई खतरा नहीं है।

रक्षा विभाग के प्रवक्ता रस गोमेरे ने कहा, ‘हमने पुष्टि की है कि चुंबक सूचना लीक नहीं करता है। ये पुर्जा विमान के प्रदर्शन या गुणवत्ता या सुरक्षा के लिए कोई खतरा नहीं है। सर्विस में मौजूद F-35 सामान्य तरीके से काम करेंगे।’ पेंटागन ने बताया कि लॉकहीड मार्टिन ने भविष्य में डिलीवरी के मिश्र धातु का एक वैकल्पिक स्रोत खोज लिया है।

कैसे हुई जानकारी
चीन में बने पुर्जे के इस्तेमाल की जानकारी खुद कंपनी ने स्वेच्छा से दी है। आखिर ये कैसे हुआ इसकी समीक्षा की जा रही है। पेंटागन ने ये नहीं बताया कि कितने विमान हैं जिनमें ये पुर्जा लगा था और आखिर कितने विमानों की डिलीवरी में देरी होगी। कंपनी को 2022 में 153 F-35 की डिलीवरी देना है, जिनमें से 88 डिलीवर किए जा चुके हैं।

तीन तरह के आते हैं फाइटर जेट
अमेरिका का F-35 दुनिया के सबसे एडवांड फाइटर जेट में से एक है। अमेरिका सैकड़ों की संख्या में इनका इस्तेमाल कर रहा है। ये तीन तरह के कॉन्फिग्रेशन में आते हैं, जिसमें से पहला F-35A है, जिसका इस्तेमाल वायुसेना द्वारा किया जाता है। इसके टेकऑफ और लैंडिंग के लिए एक रनवे की जरूरत होती है। दूसरा F35B है जो बिना किसी रनवे के अपनी जगह से सीधे लंबवत उड़ान भर सकता है और सीधा ही उतर सकता है और तीसरा F35C है, जो एयरक्राफ्ट कैरियर के छोटे रनवे पर उड़ान भरने के लिए बेहतर होता है।

कंपनी ने क्या कहा
इस खबर के सामने आने के बाद लॉकहीड मार्टिन ने कहा, ‘अपनी सप्लाई चेन की आपूर्ति के लिए हम अपने पार्टनर्स और डिफेंस कार्यालय के साथ जुड़े हैं। चुंबक के जरिए किसी भी तरह की संवेदनशील जानकारी को नुकसान नहीं पहुंचा हैं। F-35 की उड़ान सुरक्षित है। इस मुद्दे को जल्द से जल्द हल कर डिलीवरी फिर से शुरू की जाएगी।’ कंपनी ने कहा कि F-35 में हनीवेल का बना एक चुंबक लगा है। हाल ही में पता चला है कि इसे बनाने के लिए इस्तेमाल किया गया कोबाल्ट और समैरियम का मिश्रण चीन से आया था।

Latest articles

बीएचईएल के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में दो अधिकारियों के बीच मारपीट, दोनों निलंबित

भोपाल स्थित भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में सोमवार को दो...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...