30.3 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयट्रंप ने दोस्त PM मोदी को किया याद, बोले- बेहतरीन इंसान, भारत...

ट्रंप ने दोस्त PM मोदी को किया याद, बोले- बेहतरीन इंसान, भारत सा दोस्त कोई नहीं

Published on

वॉशिंगटन

डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के राष्ट्रपति रहने के दौरान हमेशा भारत के साथ अच्छे संबंध रखे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी उनकी अच्छी दोस्ती है। अब भले ही डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति न हों लेकिन उन्होंने भारत के साथ अच्छे संबंधों की वकालत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक महान आदमी हैं और वह बहुत अच्छा काम कर रहा हैं। इसके साथ ही ट्रंप ने कहा कि भारत को उनसे बेहतर दोस्त नहीं मिल सकता। 2024 में राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ने का भी उन्होंने संकेत दिया।

NDTV को दिए एक इंटरव्यू में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ‘हर कोई चाहता है मैं चुनाव लड़ूं। आने वाले भविष्य में मैं इस पर फैसला ले सकूंगा।’ यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें ऐसा लगता है कि अपेक्षाकृत ओबामा और वर्तमान के बाइडेन प्रशासन की जगह उनके समय में भारत से अच्छे संबंध थे? इस पर उन्होंने कहा, ‘आपको ये सवाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछना चाहिए। लेकिन मुझे नहीं लगता कि ट्रंप के समय से बेहतर संबंध कभी रहे होंगे।’ इस दौरान ट्रंप ने भारतीयों से मिलने वाले समर्थन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ रिश्तों का भी जिक्र किया।

भारत और मोदी से मेरे अच्छे संबंध
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ‘भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मेरे बहुत अच्छे संबंध रहे हैं। हम अच्छे दोस्त हैं। मुझे लगता है वह एक बेहतरीन आदमी हैं जो कमाल का काम कर रहे हैं। वह जो कर रहे हैं वह आसान काम नहीं है।’

Latest articles

मशहूर शायर बशीर बद्र नहीं रहे, 91 की उम्र में भोपाल में निधन

भोपाल। शायरी की दुनिया ने गुरुवार को अपना एक और सितारा खो दिया। अजीम...

BJP संगठन में बड़ा फेरबदल: हरियाणा समेत 4 राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष बदले गए

नई दिल्ली। गुरुवार 28 मई को BJP ने चार राज्यों में अपने प्रदेश अध्यक्षों...

सीएम सिद्धारमैया ने राज्यपाल के सचिव को इस्तीफा सौंपा, कांग्रेस विधायक दल की बैठक कल

बंगलूरू। कर्नाटक में सत्ताधारी कांग्रेस सरकार में बड़ा बदलाव हो गया है। सीएम सिद्धारमैया...

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...