3.2 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराष्ट्रीयहिजाब मामला: सिख धर्म से तुलना पर SC ने किया 'फाइव K'...

हिजाब मामला: सिख धर्म से तुलना पर SC ने किया ‘फाइव K’ का जिक्र

Published on

नई दिल्ली

कर्नाटक के शैक्षणिक संस्थानों में हिजाब पर प्रतिबंध मामले में सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को भी सुनवाई की। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं से मुस्लिम और सिख के बीच समानता नहीं बनाने के लिए कहा। इसके साथ-साथ कोर्ट ने कहा कि हिजाब से सिख धर्म की प्रथाओं की तुलना करना बहुत उचित नहीं है क्योंकि सिखों के लिए पगड़ी और कृपाण पहनने की अनुमति है। सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान सिख धर्म के ‘फाइव के’ का जिक्र भी किया है।

राज्य के शैक्षणिक संस्थानों में हिजाब पर प्रतिबंध हटाने से इनकार करने वाले कर्नाटक हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं के एक बैच पर सुनवाई करते हुए, सुप्रीम कोर्ट ने सिख धर्म में फाइव के- केश, कड़ा, कच्छा, कृपाण और कंघा का जिक्र किया और कहा कि यह अच्छी तरह से स्थापित हैं। जस्टिस हेमंत गुप्ता और जस्टिस न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया की पीठ ने मामले में एक याचिकाकर्ता की ओऱ से पेश हुए एक वकील की ओर से सिख धर्म और पगड़ी का उदाहरण दिए जाने के बाद यह टिप्पणी की।

सिख धर्म की प्रथाओं की तुलना करना बहुत उचित नहीं
पीठ ने कहा, सिख धर्म में अधिकारों या प्रथाओं की तुलना करना बहुत उचित नहीं है। कोर्ट ने इसके लिए संविधान के अनुच्छेद 25 का हवाला देते हुए कहा कि यह सिखों द्वारा कृपाण ले जाने की अनुमति देता है। इसलिए इन प्रथाओं की तुलना न करें क्योंकि उन्हें 100 साल से पहले ही मान्यता दी गई है। हाई कोर्ट के 15 मार्च के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में कई याचिकाएं दायर की गई हैं जिसमें कहा गया है कि हिजाब पहनना आवश्यक धार्मिक प्रथा का हिस्सा नहीं है जिसे संविधान के अनुच्छेद 25 के तहत संरक्षित किया जा सकता है।

सिख धर्म की प्रथाएं अच्छी तरह से स्थापित हैं
याचिकाकर्ताओं में से एक के लिए बहस करते हुए अधिवक्ता निजाम पाशा ने कहा कि अनुच्छेद 25 में केवल कृपाण का उल्लेख है अन्य के का नहीं है। जिसके बाद कोर्ट ने कहा, ‘हम कह रहे हैं कि सिख धर्म के साथ कोई समानता न बनाएं। बस इतना ही। हम यही कह रहे हैं।’ कारा और पगड़ी के बारे में तर्क दिए जाने पर पीठ ने कहा कि सिख धर्म में प्रथाएं अच्छी तरह से स्थापित हैं और देश की संस्कृति में अच्छी तरह से निहित हैं।

 

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर कार्यमुक्त, अब एनएमडीसी में संभालेंगे नई जिम्मेदारी

नई दिल्ली | सार्वजनिक क्षेत्र की महारत्न कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) में एक...

भेल की बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के रखरखाव के लिए टिटागढ़ रेल के साथ बनेगा नया जॉइंट वेंचर

नई दिल्ली | देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग और विनिर्माण कंपनी, भारत हैवी...