30.3 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयबड़बोले इमरान को नई मुसीबत ने घेरा, अब चुनाव आयोग ने जारी...

बड़बोले इमरान को नई मुसीबत ने घेरा, अब चुनाव आयोग ने जारी किया नोटिस

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं। देश के चुनाव आयोग ने बुधवार को उन्हें चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के लिए नोटिस जारी किया। रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के प्रमुख इमरान ने चुनाव आयोग के कानूनों का उल्लंघन कर पेशावर में सार्वजनिक रैली को संबोधित किया, जहां 25 सितंबर को एनए-31 निर्वाचन क्षेत्र में उपचुनाव होना है।

चुनाव आयोग की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है, आपको शुक्रवार को जिला निगरानी अधिकारी के समक्ष अपना लिखित बयान व्यक्तिगत रूप से या अधिकृत एजेंट के माध्यम से जमा करना होगा। वहीं, इमरान ने ट्वीट कर कहा, आयातित सरकार ने मीडिया और पत्रकारों का सेंसरशिप कर दिया है। सबसे बड़ी और देश की सर्वाधिक लोकप्रिय राजनीतिक पार्टी को ब्लैकआउट करने के लिए सभी मीडिया संस्थानों को भेजा गया संदेश अस्वीकार्य है।

चार विदेशी उपहार बेचे : रिपोर्ट
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इमरान ने स्वीकार किया है कि उन्होंने प्रधानमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान प्राप्त चार विदेशी उपहार बेचे हैं। इमरान ने बुधवार को तोशखाना मामले में चुनाव आयोग को सौंपे जवाब में कहा कि उपहारों की बिक्री से 5.8 करोड़ रुपये (पाकिस्तानी) प्राप्त हुए थे।

 

Latest articles

मशहूर शायर बशीर बद्र नहीं रहे, 91 की उम्र में भोपाल में निधन

भोपाल। शायरी की दुनिया ने गुरुवार को अपना एक और सितारा खो दिया। अजीम...

BJP संगठन में बड़ा फेरबदल: हरियाणा समेत 4 राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष बदले गए

नई दिल्ली। गुरुवार 28 मई को BJP ने चार राज्यों में अपने प्रदेश अध्यक्षों...

सीएम सिद्धारमैया ने राज्यपाल के सचिव को इस्तीफा सौंपा, कांग्रेस विधायक दल की बैठक कल

बंगलूरू। कर्नाटक में सत्ताधारी कांग्रेस सरकार में बड़ा बदलाव हो गया है। सीएम सिद्धारमैया...

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...