12.6 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयकेवल ब्रिटेन ही नहीं इन 14 और देशों की भी महारानी थीं...

केवल ब्रिटेन ही नहीं इन 14 और देशों की भी महारानी थीं क्वीन एलिजाबेथ-II

Published on

लंदन,

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का गुरुवार को स्कॉटलैंड के बाल्मोरल कैसल में निधन हो गया. वे 96 साल की थीं. एलिजाबेथ 1952 में अपने पिता जॉर्ज षष्टम की मौत के बाद महारानी बनी थीं. तब उनकी उम्र मात्र 25 साल थी. एलिजाबेथ द्वितीय ब्रिटेन में सबसे ज्यादा शासन करने वाली शासक रहीं. वे 70 साल तक ब्रिटेन की महारानी रहीं. उनके शासनकाल में ब्रिटेन के 15 प्रधानमंत्री बने. खास बात ये है कि एलिजाबेथ सिर्फ ब्रिटेन ही नहीं बल्कि 15 देशों की महारानी थीं. इनमें ऑस्ट्रेलिया, कनाडा जैसे समृद्ध देश भी हैं.

एलिजाबेथ द्वितीय का जन्म 21 अप्रैल 1926 में हुआ था. वे इस समय 15 संप्रभु राज्यों की महारानी थीं. हालांकि, वे सीधे तौर पर यूके से जुड़ी थीं, जहां उनका शाही परिवार रहता है. एलिजाबेथ ब्रिटेन के अलावा इन देशों की भी रानी थीं.हालांकि, इन देशों के राजा के रूप में महारानी की भूमिका काफी हद तक प्रतीकात्मक थी. वे सीधे शासन में शामिल नहीं रहीं, क्योंकि वह राज्य की मुखिया मानी जाती थीं, न कि सरकार की.

1- कनाडा
2- ऑस्ट्रेलिया
3- न्यूजीलैंड
4- जमैका
5- बहामास
6- ग्रेनेडा
7- पापुआ न्यू गिनी
8- सोलोमन आइलैंड्स
9- तुवालू
10- सैंट लूसिया
11- सेंट विंसेट एंड ग्रेनेजियन्स
12- एंटीगुआ और बारबुडा
13- बेलिज
14- सेंट किट्स एंड नेविस

2021 में बारबाडोस हुआ अलग
2021 तक इस लिस्ट में बारबाडोस भी शामिल था. लेकिन बारबाडोस ने नवंबर 2021 में ही महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को अपने राष्ट्र के प्रमुख के रूप में त्याग दिया था और खुद को एक नया गणतंत्र घोषित किया था. बारबाडोस अब कॉमनवेल्थ में एक गणतंत्र देश है. कॉमनवेल्थ 54 देशों का संगठन है जो कभी ब्रिटेन के उपनिवेश हुआ करते थे.

एलिजाबेथ द्वितीय जिन 15 देशों की महारानी थीं, उन्हें कॉमनवेल्थ रील्म के रूप में जाना जाता है. एलिजाबेथ द्वितीय एक मात्र महारानी थीं, जो एक से अधिक देशों की रानी थीं. एलिजाबेथ 6 फरवरी 1952 को अपने पिता जॉर्ज VI की मौत के बाद रानी बनी थी. उस समय वे यूके, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान समेत 32 देशों की रानी थीं. लेकिन बाद में देश धीरे धीरे आधे या तो गणतंत्र बन गए या किसी दूसरे शाही परिवार के शासन के अधीन चले गए. एलिजाबेथ अपने अधीन आने वाले कई देशों में सशस्त्र बलों की कमांडर-इन-चीफ भी थीं. बारबाडोस एलिजाबेथ द्वितीय को अपने राष्ट्र के प्रमुख के रूप में त्यागने वाला आखिरी देश था.

ड्यूक फिलिप से हुई थी एलिजाबेथ द्वितीय की शादी
1947 में एलिजाबेथ द्वितीय ने एडिनबर्ग के ड्यूक फिलिप से शादी की थी. डेनमार्क और ग्रीस के राजकुमार, प्रिंस फिलिप का जन्म 1921 में हुआ था और उन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध में ब्रिटिश रॉयल नेवी में सेवा दी थी. 2017 में वह अपने शाही कर्तव्यों से सेवानिवृत्त हुए. उनका निधन 2021 में हुआ था. दोनों के चार बच्चे हुए: चार्ल्स, ऐनी, एंड्रयू और एडवर्ड. अब उनके बड़े बेटे चार्ल्स (उम्र 73 साल) ब्रिटेन के राजा बन गए हैं.

चार्ल्स III ब्रिटेन के नए राजा बने
अब एलिजाबेथ द्वितीय के जाने के बाद उनके बड़े बेटे चार्ल्स ब्रिटेन के राजा बन गए हैं. 73 साल के चार्ल्स ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और न्यूजीलैंड समेत 15 देशों के भी प्रमुख बन गए हैं. शाही परिवार के नियमों के मुताबिक चार्ल्स को ही एलिजाबेथ द्वितीय के जाने के बाद बागडोर संभालनी थी. नियमों के मुताबिक, एलिजाबेथ के निधन के तुरंत बाद ही चार्ल्स को नया राजा घोषित कर दिया गया है. लंदन के St James’s Palace में वरिष्ठ सांसदों, सिविल सर्वेंट्स, मेयर के बीच औपचारिक तौर पर चार्ल्स को राजा बना दिया जाएगा.

 

Latest articles

बीएचईएल के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में दो अधिकारियों के बीच मारपीट, दोनों निलंबित

भोपाल स्थित भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में सोमवार को दो...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...