3.2 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराष्ट्रीयतीन बार भारत आईं एलिजाबेथ II, 1961 में गणतंत्र दिवस पर थीं...

तीन बार भारत आईं एलिजाबेथ II, 1961 में गणतंत्र दिवस पर थीं चीफ गेस्ट

Published on

नई दिल्ली,

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने गुरुवार रात को अंतिम सांस ली. वह 96 साल की थीं और काफी समय से बीमार थीं. 70 सालों तक ब्रिटेन की गद्दी संभाल चुकीं महारानी एलिजाबेथ द्वितीय तीन बार 1961, 1983 और 1997 में भारत का दौरा कर चुकी हैं. वह पहली बार भारत को आजादी मिलने के लगभग 15 साल बाद 1961 में अपने पति ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग ( Duke of Edinburgh) के साथ भारत दौरे पर आई थीं. यह उनका भारत का पहला शाही दौरा था. उस समय भारत के राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद, प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और उपराष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने दिल्ली हवाईअड्डे पर शाही जोड़े का स्वागत किया था. एलिजाबेथ द्वितीय का यह दौरा लगभग एक महीने का था उन्होंने भारत प्रवास के दौरान पड़ोसी देशों पाकिस्तान और नेपाल का दौरा भी किया था. महारानी जहां भी जाती थीं, बड़ी संख्या में लोगों का हुजूम उनकी एक झलक देखने के लिए सड़कों पर उतर आता था.

उनके दादा किंग जॉर्ज पंचम और क्वीन मैरी ने इससे पहले 1911 में भारत का दौरा किया था. एलिजाबेथ द्वितीय ने अपने पिता किंग जॉर्ज षष्ठम के निधन के बाद छह फरवरी 1952 को गद्दी संभाली थीं.

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय गणतंत्र दिवस के मौके पर मुख्य अतिथि थीं
1961 में भारत के गणतंत्र दिवस के मौके पर महारानी एलिजाबेथ द्वितीय गेस्ट ऑफ ऑनर थीं. उस समय प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने क्वीन का स्वागत करने के लिए रामलीला मैदान में एक कार्यक्रम की मेजबानी भी की थी, जहां उन्होंने भाषण दिया था. उन्होंने अपने इस संबोधन में इस बेहतरीन मेहमाननवाजी के लिए भारत का आभार जताया था. इस दौरान दिल्ली कॉरपोरेशन ने उन्हें हाथी के दांतों से बनी कुतुब मीनार का दो फीट लंबा मॉडल भेंट दिया था. महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने 27 जनवरी को ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज की इमारतों का उद्घाटन भी किया था, जहां उन्होंने परिसर में कुछ पौधे भी लगाए थे.

गणतंत्र दिवस परेड से पहले महारानी एलिजाबेथ द्वितीय और ड्यूक फिलिप ने जयपुर का दौरा भी किया था, जहां उनका शाही स्वागत किया गया. उस समय उन्होंने महाराजा पैलेस के आंगन में जयपुर के महाराजा संवाई मान सिंह द्वितीय के साथ हाथी की सवारी भी की थी.

ताजमहल का दीदार भी किया
गणतंत्र दिवस की परेड के बाद महारानी एलिजाबेथ द्वितीय आगरा के लिए रवाना हो गई थीं, जहां खुली जीप में सवार होकर उन्होंने ताजमहल तक का सफर किया. इस दौरान उन्होंने सड़कों पर उमड़ें हजारों लोगों की ओर हाथ हिलाकर उनका अभिवादन स्वीकार किया. यह शाही जोड़ा उदयपुर भी पहुंचा था, जहां मेवाड़ के महाराज भगवत सिंह ने उनकी मेजबानी की.

बनारस दौरे के दौरान गंगा नदी में नौका सवारी की
इसके बाद वह पाकिस्तान के कराची रवाना हो गईं.पाकिस्तान में पंद्रह दिन बिताने के बाद वह फिर भारत लौटीं और दुर्गापुर स्टील प्लांट का दौरा किया. इस प्लांट को ब्रिटेन की मदद से ही तैयार किया गया था. क्वीन ने यहां प्लांट के कर्मचारियों से मुलाकात की.

इसके बाद वह कलकत्ता के लिए रवाना हो गईं. कलकत्ता में उनका जोरदार स्वागत हुआ. हवाईअड्डे से लेकर राजभवन तक के रास्ते में लोगों की भीड़ उनकी एक झलक पाने के लिए उमड़ पड़ी. कलकत्ता प्रवास के दौरान शाही दंपति ने विक्टोरिया मेमोरियल का भी दौरा किया, जिसे लॉर्ड कर्जन ने तैयार किया था.

कलकत्ता के बाद शाही अतिथि बेंगलुरु पहुंचे, जहां मैसूर के महाराजा और बेंगलुरु के मेयर ने उनका स्वागत किया. यहां उन्होंने बॉटेनिकल गार्डन लाल बाग में पौधे भी लगाए. महारानी अपने दौरे के अंतिम चरण में बॉम्बे और बनारस भी गईं, जहां उन्होंने गंगा घाट पर नाव की सवारी भी की. 1983 में भारत दौरे के दौरान उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से मुलाकात की और बाद में मदर टेरेसा से भी मिलीं.

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर कार्यमुक्त, अब एनएमडीसी में संभालेंगे नई जिम्मेदारी

नई दिल्ली | सार्वजनिक क्षेत्र की महारत्न कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) में एक...

भेल की बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के रखरखाव के लिए टिटागढ़ रेल के साथ बनेगा नया जॉइंट वेंचर

नई दिल्ली | देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग और विनिर्माण कंपनी, भारत हैवी...