30.3 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयदुनिया के सबसे महंगे घर में रहती थीं ब्रिटेन की महारानी, जान...

दुनिया के सबसे महंगे घर में रहती थीं ब्रिटेन की महारानी, जान लीजिए इसकी खास बातें

Published on

नई दिल्ली

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का गुरुवार को निधन हो गया है। स्‍कॉटलैंड के बाल्‍मोरल कैसल में उन्होंने अंतिम सांस ली. क्या आपको पता है ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय जिस महल में रहती थीं उसके आगे मुकेश अंबानी का एंटीलिया भी फीका नजर आता है। ये महल इतना आलीशान है कि इसके आगे 5 स्टार अल्ट्रा लग्जरी होटल भी कुछ नहीं है। इसकी कीमत बिलियन डॉलर में है। अगर कोई इसमें एक दिन के लिए भी रुकना चाहे तो उसे करोड़ों रुपये खर्च करने पड़ जाएंगे। आज हम आपको इस महल की खास बातें बताने जा रहे हैं। इस महल की कई बातें आपको चौंका देंगी। आईए बताते हैं कितना खास है ये महल।

इतना पुराना है ये घर
ड्यूक ऑफ बकिंघम ने साल 1703 में लंदन में रहने के लिए एक विशाल टाउन हाउस का निर्माण करवाया था। इसे ही आज बकिंघम पैलेस  के नाम से जाना जाता है। साल 1837 ईस्वी में पहली बार महारानी विक्टोरिया ने इस महल को अपना आधिकारिक आवास बनाया था। वह बकिंघम पैलेस में रहने वाली पहली महारानी थीं।

घर में हैं 775 कमरे
बीते दिनो द बिजनेस टाइम्स की आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटेन के शाही परिवार का घर बकिंघम पैलेस दुनिया का सबसे महंगा घर है। हालांकि ये घर बिक्री या किराये के लिए उपलब्ध नहीं है। अगर आप शाही तरीके से रहना चाहते हैं तो आपको इस घर की जरूरत जरूर होगी। इसकी कीमत करीब 1.3 बिलियन पाउंड यानी 2.24 बिलियन अमेरिकी डॉलर है। इसकी कीमत सुनकर लोगों के होश उड़ जाते हैं। ये घर हर तरीके से खास है। इस घर की कीमत में कोरोना के बाद उछाल आया है। एक स्टडी के मुताबिक कोरोना काल के पहले इस घर की कीमत 100 मिलियन पाउंड थी। इस घर में 775 कमरे हैं। अगर कोई इस घर को एक महीने के लिए किराये पर लेना चाहे तो उसे 2.6 मिलियन पाउंड देने होंगे।

हजारों बल्बों की रोशनी से जगमग होता है महल
साल 1883 में बकिंघम पैलेस में पहली बार बिजली आई थी। मौजूदा समय में इस भव्य और विशाल महल को रोशन करने के लिए 40 हजार बल्बों का इस्तेमाल होता है। आपको शायद ही पता हो कि इंग्लैंड के सबसे बड़े महलों में से एक बकिंघम पैलेस का गार्डन लंदन का सबसे बड़ा निजी गार्डन है।

घर के सदस्यों के लिए है पर्सनल एटीएम
बकिंघम पैलेस के बेसमेंट में एक एटीएम मशीन भी लगी हुई है, जो शाही परिवार की निजी एटीएम मशीन है। इसका इस्तेमाल सिर्फ राजघराने से संबंधित लोग ही करते हैं। इसमें महारानी, राजकुमार और उनकी पत्नियां शामिल हैं। इनके अलावा और कोई भी इसका इस्तेमाल नहीं कर सकता है।

महल में लगी हुई हैं 350 से ज्यादा घड़ियां
आपको जानकर हैरानी होगी कि बकिंघम पैलेस में कुल 775 कमरे हैं, इसमें से 52 शाही कमरे हैं। इनमें सिर्फ राजघराने के लोग ही रह सकते हैं। इस आलीशान घर में कुल 1514 दरवाजे और 760 खिड़कियां हैं। इसके अलावा महल में 350 से ज्यादा घड़ियां भी लगी हुई हैं।

Latest articles

मशहूर शायर बशीर बद्र नहीं रहे, 91 की उम्र में भोपाल में निधन

भोपाल। शायरी की दुनिया ने गुरुवार को अपना एक और सितारा खो दिया। अजीम...

BJP संगठन में बड़ा फेरबदल: हरियाणा समेत 4 राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष बदले गए

नई दिल्ली। गुरुवार 28 मई को BJP ने चार राज्यों में अपने प्रदेश अध्यक्षों...

सीएम सिद्धारमैया ने राज्यपाल के सचिव को इस्तीफा सौंपा, कांग्रेस विधायक दल की बैठक कल

बंगलूरू। कर्नाटक में सत्ताधारी कांग्रेस सरकार में बड़ा बदलाव हो गया है। सीएम सिद्धारमैया...

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...