3.2 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराष्ट्रीयलौटा दो हमारा कोहिनूर हीरा, महारानी की मौत के बाद टि्वटर पर...

लौटा दो हमारा कोहिनूर हीरा, महारानी की मौत के बाद टि्वटर पर उठी मांग

Published on

बिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही ट्विटर पर भारतीयों ने एक मांग शुरू कर दी है। इसमें ब्रिटेन से भारत का कोहिनूर हीरा लौटाने की बात कही जा रही है। 105.6 कैरेट का यह हीरा ब्रिटिश सम्राट के क्राउन में 1937 से लगा हुआ है। मरते दम तक क्वीन इस क्राउन को पहनती रहीं। बताया जा रहा है कि अब इस आइकॉनिक क्राउन को क्वीन कैमिला को सौंप दिया जाएगा।

वहीं ट्विटर यूजर्स कोहिनूर को लेकर मांग शुरू कर दी है। एक यूजर ने लिखा कि क्वीन उपनिवेशवाद की सक्रिय भागीदार थीं। यह इस बात का प्रतीक होगा कि क्वीन एलिजाबेथ अब नहीं रहीं। वहीं एक अन्य यूजर धूम-2 फिल्म का एक सीन पोस्ट किया है। इसमें रितिक रोशन का किरदार चलती ट्रेन से हीरा चुरा रहा है। यूजर ने लिखा कि रितिक रोशन अब अब हमारे देश के हीरा-मोती को ढूंढने की यात्रा पर निकल पड़े हैं। अब वह इसे ब्रिटिश म्यूजियम से भारत वापस लेकर आएंगे।

गौरतलब है कि कोहिनूर हीरे की खोज 14वीं सदी में भारत की गोलकुंडा की खान में हुई थी। अलग-अलग सदियों में यह विभिन्न हाथों में पहुंचता रहा। वहीं भारत सरकार ने भी कई मौकों पर कोहिनूर हीरा लौटाने की मांग रखी है। साल 1947 में भी ऐसी मांग उठ चुकी है। हालांकि ब्रिटिश सरकार इस मांग को लगातार खारिज करती रही है। इतिहास में इस बात का जिक्र मिलता है कि यह कीमती हीरा 1849 में भारत में ब्रिटेन पहुंचा था। तब एंग्लो-सिख वॉर के बाद लाहौर के महाराज ने संधि के तहत इसे ब्रिटिश राज को सौंपा था।

 

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर कार्यमुक्त, अब एनएमडीसी में संभालेंगे नई जिम्मेदारी

नई दिल्ली | सार्वजनिक क्षेत्र की महारत्न कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) में एक...

भेल की बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के रखरखाव के लिए टिटागढ़ रेल के साथ बनेगा नया जॉइंट वेंचर

नई दिल्ली | देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग और विनिर्माण कंपनी, भारत हैवी...