30.3 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयसम्राट के रूप में पहली बार लंदन पहुंचे चार्ल्स तृतीय, ऐसे हुआ...

सम्राट के रूप में पहली बार लंदन पहुंचे चार्ल्स तृतीय, ऐसे हुआ स्वागत

Published on

लंदन

चार्ल्स तृतीय शुक्रवार को ब्रिटेन के सम्राट के रूप में पहली बार बकिंघम पैलेस पहुंचे। चार्ल्स तृतीय स्कॉटलैंड से लंदन पहुंचे और एक आधिकारिक रोल्स-रॉयस कार में उन्हें शाही निवास ले जाया गया। कार के राजमहल के गेट पर पहुंचते ही भारी भीड़ ने उनका स्वागत किया। वह लोगों का अभिवादन करने के लिए कार से बाहर निकले।

इस दौरान चार्ल्स ने फूलों के उस विशाल ढेर को भी देखा जो लोगों ने महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के सम्मान में वहां रखे थे। उन्होंने कुछ लोगों से हाथ भी मिलाया। कुछ लोग उनके लिए नारे लगा रहे थे।

उल्लेखनीय है कि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का बृहस्पतिवार को स्कॉटलैंड के बाल्मोरल कैसल में निधन हो गया। इसके बाद उनके पुत्र चार्ल्स ब्रिटेन के नए सम्राट बने हैं। महारानी को श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में लोग बकिंघम पैलेस पहुंचे और उसके गेट पर फूल रखे। बकिंघम पैलेस लंदन स्थित शाही निवास है। वह आज रात स्पीच देंगे।

 

Latest articles

मशहूर शायर बशीर बद्र नहीं रहे, 91 की उम्र में भोपाल में निधन

भोपाल। शायरी की दुनिया ने गुरुवार को अपना एक और सितारा खो दिया। अजीम...

BJP संगठन में बड़ा फेरबदल: हरियाणा समेत 4 राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष बदले गए

नई दिल्ली। गुरुवार 28 मई को BJP ने चार राज्यों में अपने प्रदेश अध्यक्षों...

सीएम सिद्धारमैया ने राज्यपाल के सचिव को इस्तीफा सौंपा, कांग्रेस विधायक दल की बैठक कल

बंगलूरू। कर्नाटक में सत्ताधारी कांग्रेस सरकार में बड़ा बदलाव हो गया है। सीएम सिद्धारमैया...

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...