30.3 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तान नहीं, वहां आनी चाहिए थी बाढ़... क्या अमेरिका में तबाही की...

पाकिस्तान नहीं, वहां आनी चाहिए थी बाढ़… क्या अमेरिका में तबाही की कामना कर रहे UN महासचिव?

Published on

इस्लामाबाद

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनिया गुटेरेस ने शुक्रवार को कहा कि जलवायु परिवर्तन में बाढ़ प्रभावित पाकिस्तान की भूमिका बहुत कम है, लेकिन वह उसके दुष्परिणामों से सबसे अधिक प्रभावित देशों में से एक है। उन्होंने कहा कि ऐसी आपदाओं की मार उन देशों पर पड़नी चाहिए जो जलवायु परिवर्तन के लिए जिम्मेदार है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या यूएन महासचिव जलवायु परिवर्तन के लिए सबसे अधिक जिम्मेदार अमेरिका, चीन, ब्रिटेन और दूसरे यूरोपीय देशों में तबाही की कामना कर रहे हैं। एंटोनियो गुटेरेस पाकिस्तान में भीषण बाढ़ से मची तबाही को देखने के लिए इस्लामाबाद पहुंचे थे।

पाकिस्तान ने गुटेरेस को राहत अभियानों के बारे मे बताया
यूएन महासचिव ने पाकिस्तान में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के साथ राष्ट्रीय बाढ़ मोचन एवं समन्वय केंद्र के दौरे के दौरान यह बात कही। केंद्र में उन्हें बाढ़ की स्थिति तथा प्रभावित क्षेत्रों में चलाये जा रहे बचाव एवं राहत कार्यों के बारे में बताया गया। गुटेरेस ने कहा कि मानव जाति ने प्रकृति के विरूद्ध युद्ध की घोषणा कर दी है और प्रकृति पलटवार कर रही है। लेकिन प्रकृति दृष्टिबाधित है । वह उनपर पलटवार नहीं कर रही है जो प्रकृति के विरूद्ध लड़ाई में आगे हैं।’’

दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं गुटेरेस
पाकिस्तान में सैलाब की भीषण स्थिति के बीच गुतारेस एकजुटता दिखाने के लिए शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर यहां पहुंचे। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने कहा कि वैश्विक उत्सर्जन में पाकिस्तान की भूमिका नहीं के बराबर है, लेकिन वह जलवायु परिवर्तन की सबसे अधिक मार झेलने वालों में से एक है। उन्होंने कहा, ‘‘ यह ऐसा है कि प्रकृति ने गलत लक्ष्य को निशाना बनाया है। यह वे देश होने चाहिए जो जलवायु परिवर्तन के लिए अधिक जिम्मेदार हैं , उनके सामने इन प्रकार की चुनौतियां होनी चाहिए।’’

उन्होंने विकसित देशों से उत्सर्जन में भारी कटौती करने तथा संकट की स्थिति उबरने में पाकिस्तान जैसे जरूरतमंद देशों की मदद करने का आह्वान किया। गुतारेस ने कहा कि विनाशकारी बाढ़ से उत्पन्न चुनौती से निपटने में पाकिस्तान का व्यापक सहयोग करना अंतरराष्ट्रीय बिरादरी का दायित्व है।

यूएन ने पाकिस्तान को दी है 16 करोड़ डॉलर की मदद
अपनी पाकिस्तान यात्रा से दो हफ्ते से भी कम वक्त पहले संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने इस देश में अप्रत्याशित बारिश और बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए 16 करोड़ डॉलर के आपात कोष की अपील की थी। इस सैलाब में जून से करीब 1350 लोगों की मौत हो चुकी है तथा पाकिस्तान का करीब एक तिहाई हिस्सा पानी में डूबा हुआ है।

बाढ़ पीड़ितों के प्रति दिखाई एकजुटता
बाढ़ प्रभावितों के प्रति एकजुटता प्रदर्शित करते हुए उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की वर्तमान स्थिति के बारे में अंतरराष्ट्रीय समुदाय को जागरूक करने तथा संयुक्त राष्ट्र के माध्यम इस देश को सहायता पहुंचाने का वह भरसक प्रयास करेंगे। शरीफ ने पाकिस्तान के लोगों के लिए सहानुभूति एवं सहयोग का संदेश देने के लिए संयुक्त राष्ट्र प्रमुख के प्रति आभार प्रकट किया।

Latest articles

मशहूर शायर बशीर बद्र नहीं रहे, 91 की उम्र में भोपाल में निधन

भोपाल। शायरी की दुनिया ने गुरुवार को अपना एक और सितारा खो दिया। अजीम...

BJP संगठन में बड़ा फेरबदल: हरियाणा समेत 4 राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष बदले गए

नई दिल्ली। गुरुवार 28 मई को BJP ने चार राज्यों में अपने प्रदेश अध्यक्षों...

सीएम सिद्धारमैया ने राज्यपाल के सचिव को इस्तीफा सौंपा, कांग्रेस विधायक दल की बैठक कल

बंगलूरू। कर्नाटक में सत्ताधारी कांग्रेस सरकार में बड़ा बदलाव हो गया है। सीएम सिद्धारमैया...

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...