30.3 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयसैटेलाइट को नुकसान पहुंचा सकता है नया 5G नेटवर्क, अमेरिका में लॉन्चिंग...

सैटेलाइट को नुकसान पहुंचा सकता है नया 5G नेटवर्क, अमेरिका में लॉन्चिंग से पहले ही बवाल

Published on

वॉशिंगटन

अमेरिका में अगले महीने एक नया 5G नेटवर्क लॉन्च होने जा रहा है। इस बीच डिपार्टमेंट ऑफ डिफेंस ने चेतावनी दी है कि 5G नेटवर्क मौजूदा अमेरिकी सैन्य उपग्रहों में हस्तक्षेप कर सकता है। पेंटागन की स्पॉन्सर्ड नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि लिगाडो नेटवर्क्स की प्रस्तावित स्थलीय नेटवर्क इरिडियम कम्युनिकेशंस के उपग्रहों को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचा सकता है। इरिडियम ने रक्षा मंत्रालय के रिपोर्ट पर सहमति जताते हुए दावा किया कि नया 5जी नेटवर्क उपग्रहों के संचालन में हानिकारक हस्तक्षेप कर सकता है। इरिडियम ने कहा कि यह निष्कर्ष 14 संघीय एजेंसियों, 80 से अधिक हितधारकों और इरिडियम की चिंताओं के विरोध के अनुरूप हैं कि लिगाडो के प्रस्तावित ऑपरेशन हानिकारक हस्तक्षेप का कारण बनेंगे।

5जी से सैटेलाइट कम्यूनिकेशन में आ सकती है दिक्कत
डिपार्टमेंट ऑफ डिफेंस ने रिपोर्ट में दावा किया है कि 2012 से पहले के कुछ रिसीवर हानिकारक हस्तक्षेप कर सकते हैं। ऐसे में सैटेलाइट कम्यूनिकेशन बाधित भी हो सकता है। रिपोर्ट से पता चला है कि प्रस्तावित लिगाडो 5G नेटवर्क अधिकांश व्यावसायिक सामान्य नेविगेशन, समय, सेलुलर या सर्टिफाइड एविएशन जीपीएस रिसीवर के लिए हानिकारक हो सकता है। वहीं लिगाडो के एक प्रवक्ता एशले डर्मर ने इस रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनकी कंपनी लाइसेंस के तहत 5जी नेटवर्क का संचालन करने जा रही है। इसका संचालन जीपीएस को बिना प्रभावित किए एक साथ किया जा सकता है।

पुराने उपकरणों को अपग्रेड करने की पड़ेगी जरूरत
डर्मर ने कहा कि बहुत पुराने और खराब डिजाइन किए गए जीपीएस उपकरणों में से कुछ को अपग्रेड करने की जरूरत हो सकती है। लिगाडो फेडरल कम्यूनिकेशन्स कमीशन के साथ मिलकर दो साल पहले फेडरल उपकरणों को अपग्रेड करने या बदलने के लिए एक प्रोग्राम शुरू किया था। प्रवर्ता ने कहा कि हम पुराने उपकरणों को बदलने या अपग्रेड करने में किसी भी एजेंसी की मदद लेने के लिए तैयार हैं। लेकिन अभी तक कोई फैसला नहीं किया गया है।

2020 में लिगाडो को दी गई थी 5जी नेटवर्क की अनुमति
2020 में, फेडरल कम्युनिकेशंस कमिशन ने लिगाडो को एक 5G नेटवर्क स्थापित करने की अनुमति दी थी। जो स्मार्टफोन, ड्राइवरलेस वाहनों और अन्य उपकरणों को नेक्स्ट-जेनरेशन नेटवर्क से जोड़ेगा। लेकिन, दोनों पक्षों के अमेरिकी सीनेटर FCC से सुरक्षा आधार पर इसकी मंजूरी पर पुनर्विचार करने का आग्रह कर रहे हैं। पिछले महीने, सीनेट सशस्त्र सेवा समिति के नेताओं ने एक पत्र लिखा था जिसमें एफसीसी अध्यक्ष जेसिका रोसेनवर्सेल से लिगाडो ऑर्डर को अलग रखने का आग्रह किया गया था।

Latest articles

मशहूर शायर बशीर बद्र नहीं रहे, 91 की उम्र में भोपाल में निधन

भोपाल। शायरी की दुनिया ने गुरुवार को अपना एक और सितारा खो दिया। अजीम...

BJP संगठन में बड़ा फेरबदल: हरियाणा समेत 4 राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष बदले गए

नई दिल्ली। गुरुवार 28 मई को BJP ने चार राज्यों में अपने प्रदेश अध्यक्षों...

सीएम सिद्धारमैया ने राज्यपाल के सचिव को इस्तीफा सौंपा, कांग्रेस विधायक दल की बैठक कल

बंगलूरू। कर्नाटक में सत्ताधारी कांग्रेस सरकार में बड़ा बदलाव हो गया है। सीएम सिद्धारमैया...

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...