11.8 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयतेज आवाज-फिर धमाका, अचानक आसमान से गिरने लगे विमान के टुकड़े!

तेज आवाज-फिर धमाका, अचानक आसमान से गिरने लगे विमान के टुकड़े!

Published on

नई दिल्ली ,

आप अपने घर में बैठे हों, अचानक तेज आवाज सुनाई दे और आसमान से प्लेन के टुकड़े गिरने लगें तो आपको कैसा लगेगा. जाहिर तौर पर आप सकते में आ जाएंगे और मामला जानने के घर से बाहर निकल आएंगे. कुछ ऐसा ही हुआ एक बुजुर्ग दंपति के साथ, जिनके के घर के ऊपर हवाई जहाज के पार्ट गिर पड़े.

दंपति बेल्जियम के Liège में रहते हैं. उनका नाम लूई और डोमिनेका है. बीते 8 सितंबर को उनके साथ एक चौंकाने वाली घटना घटी. दरअसल, उन्होंने रात के वक्त एक उड़ते हुए प्लेन की आवाज सुनी. लेकिन ये आवाज अचानक से तेज धमाके में बदल गई. माजरा समझने के लिए वे भागकर घर के बाहर आ गए. हालांकि, तब उन्हें कुछ भी नजर नहीं आया.

लेकिन जब सुबह उन्हें सच्चाई पता चली तो उनके होश उड़ गए, क्योंकि दंपति बाल-बाल बच गए थे. उनके पड़ोसी ने बताया कि रात को एक जंबो जेट विमान क्रैश होते-होते बचा था. विमान के कई टुकड़े दंपति के घर के ऊपर गिरे थे. गनीमत रही कि इस हादसे में कोई बड़ी अनहोनी नहीं हुई.

छत पर गिरा था विमान का मलबा
डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, दंपति ने सुबह होते ही पहले अपने गार्डेन में देखा तो वहां उन्हें जंबो जेट विमान के कई टुकड़े पड़े मिले. फिर उन्होंने घर की छत देखी तो वहां भी विमान के इंजन के टुकड़े दिखे. अच्छी बात थी जिस वक्त विमान के ये टुकड़े गिरे उस वक्त छत पर कोई मौजूद नहीं था, नहीं तो उसकी जान जा सकती थी.

बताया गया कि आसमान से गिरा ये मलबा एयर एटलांटा Boing-747 विमान का था. इस विमान का इंजन हुड गिर गया था. दंपति के घर पर जो कुछ गिरा वो इंजन का ही हिस्सा था. दिलचस्प बात यह है कि इंजन हुड गिरने के बाद भी विमान सुरक्षित गंतव्य तक पहुंच गया. फिलहाल, इसकी जांच की जा रही है.

 

Latest articles

बीएचईएल के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में दो अधिकारियों के बीच मारपीट, दोनों निलंबित

भोपाल स्थित भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में सोमवार को दो...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...