13.4 C
London
Wednesday, June 10, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयकब और कहां होगा महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का अंतिम संस्कार, तारीख और...

कब और कहां होगा महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का अंतिम संस्कार, तारीख और जगह का हुआ ऐलान

Published on

लंदन

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार 19 सितंबर को लंदन के वेस्टमिंस्टर एबे में स्थानीय समयानुसार सुबह 11 बजे होगा। बकिंघम पैलेस ने शनिवार को यह घोषणा की। अंतिम संस्कार से पहले दिवंगत ब्रिटिश महारानी का पार्थिव शरीर चार दिनों तक वेस्टमिंस्टर हॉल में रखा जाएगा, जहां जनता उनके अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि दे सकेगी। बकिंघम पैलेस के बयान में कहा गया है कि इस दौरान आम जनता को महारानी को श्रद्धांजलि देने के लिए वेस्टमिंस्टर हॉल जाने का अवसर मिलेगा|

19 सितंबर को आम जनता भी कर पाएगी महारानी के दर्शन
बयान के अनुसार, सोमवार 19 सितंबर की सुबह अंतिम दर्शन की अवधि समाप्त हो जाएगी और ताबूत को वेस्टमिंस्टर के पैलेस से वेस्टमिंस्टर एबे तक ले जाया जाएगा, जहां राजकीय सम्मान के साथ महारानी के अंतिम संस्कार के लिए प्रार्थना की जाएगी। इसके बाद विंडसर की यात्रा के लिए ताबूत को जुलूस के साथ वेस्टमिंस्टर एबे से लंदन में वेलिंगटन आर्क ले जाया जाएगा। विंडसर में यह अंतिम यात्रा विंडसर कैसल में सेंट जॉर्ज चैपल पर खत्म होगी जहां महारानी के दिवंगत पति – प्रिंस फिलिप, ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग की समाधि है।

गुरुवार को हुआ था महारानी का निधन
ब्रिटेन की सबसे लंबे समय तक राज करने वाली महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का गुरुवार को स्कॉटलैंड के बाल्मोरल कैसल में निधन हो गया। वह 96 वर्ष की थीं। उन्होंने 70 साल तक शासन किया। ब्रिटेन के महाराजा चार्ल्स तृतीय ने अपने संबोधन में अपनी प्यारी मां को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और दिवंगत महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की तरह राष्ट्र की सेवा करने के लिए अपना जीवन समर्पित करने का संकल्प लिया।

किंग चार्ल्स तृतीय ने शेक्सपियर के नाटक के वाक्य का जिक्र किया
अपनी मां की तस्वीर के बगल में मंच पर बैठे और काला सूट व टाई पहने हुए किंग चार्ल्स तृतीय ने नए महाराज के रूप में अपने पहले संबोधन में कहा कि महारानी ने स्नेह, प्रशंसा और सम्मान की जो भावना दिखाई वह उनके शासनकाल की पहचान बन गया। अपने लगाव को प्रदर्शित करते हुए चार्ल्स ने विलियम शेक्सपियर के नाटक ‘हेमलेट’ के वाक्य को उद्धृत करते हुए अपना भाषण समाप्त किया: ”मे फ्लाइट्स ऑफ एंजेल्स सिंग दी टू द रेस्ट (आपके निधन के साथ उन सभी दिव्य ईश्वरीय शक्तियों का आह्वान जो आपके लिए स्वर्ग का पथ प्रशस्त करें)।’’

Latest articles

राजधानी भोपाल के भेल क्षेत्र में पहुंचे भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार…

भोपाल। थाना पिपलानी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले राजीव नगर में भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय...

छत्तीसगढ़ में शुरू हुई सीएम हेल्पलाइन 1076, अब एक कॉल पर सुनी जाएगी जनता की हर समस्या

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सुशासन और जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा...

राजस्थान में भी पहुंचेगा आरआरटीएस, बहरोड़ तक कॉरिडोर निर्माण को मिली गति : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से दिल्ली-गुरुग्राम-रेवाड़ी-एसएनबी-बहरोड़ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) कॉरिडोर...

More like this

फिलीपींस में 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट, चार की मौत, 200 से ज्यादा घायल

मनीला। फिलीपींस के दक्षिणी हिस्से मिंडानाओ में सोमवार सुबह तेज भूकंप के झटकों ने...

ईरान-इजराइल में फिर जंग: इजरायल ने ईरान के 4 शहरों पर दागी बैलिस्टिक मिसाइल

ईरान ने तेल अवीव पर मिसाइलें दागीं, इजराइल ने तेहरान-तबरीज को निशाना बनाया तेहरान/वॉशिंगटन डीसी।...