8.3 C
London
Monday, February 16, 2026
Homeखेलरणजी क्रिकेटर ने महिला टीम की स्टार खिलाड़ी को किया प्रपोज़, Photos

रणजी क्रिकेटर ने महिला टीम की स्टार खिलाड़ी को किया प्रपोज़, Photos

Published on

नई दिल्ली,

भारतीय महिला क्रिकेट टीम इन दिनों इंग्लैंड में टी-20 सीरीज़ खेल रही है. इस बीच महिला टीम की स्टार प्लेयर वेदा कृष्णमूर्ति ने अपने फैन्स को चौंकाया है, वेदा ने सगाई कर ली है. सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट कर उन्होंने फैन्स को इस बात की जानकारी दी.वेदा कृष्णमूर्ति को कर्नाटक के लिए रणजी क्रिकेट खेलने वाले अर्जुन होएसला ने प्रपोज़ किया, जिसके जवाब में वेदा ने हामी भरी. अर्जुन ने पहाड़ों के बीच पर जाकर वेदा को प्रपोज़ किया, उन्होंने तस्वीरें शेयर करते लिखा कि उसने हां कह दिया है.

प्रपोज़ल के बाद दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया और साथ में तस्वीरें क्लिक करवाईं. महिला टीम की अन्य प्लेयर्स ने वेदा कृष्णमूर्ति को जिंदगी के इस नए पड़ाव के लिए बधाई दी. दोनों की ये तस्वीरें फैन्स को काफी पसंद आई हैं.बता दें कि वेदा कृष्णमूर्ति भारत के लिए 48 वनडे मैच खेल चुकी हैं, जिसमें उनके नाम 829 रन हैं. जबकि 76 टी-20 मैच में वह 875 रन बना चुकी हैं. 29 साल की वेदा लंबे वक्त से टीम इंडिया से बाहर चल रही हैं.

अगर अर्जुन की बात करें तो वह एक बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं, जिन्होंने 2016 में कर्नाटक के लिए फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था. इसके अलावा वह कर्नाटक प्रीमियर लीग में भी अपना जलवा बिखेर चुके हैं और शिवमोगा लॉयन्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल रहे हैं.

 

Latest articles

रिटायर्ड कर्मचारी से 14 हजार रुपये की चोरी, दो महिलाओं की सोने की चेन उड़ी

भोपाल। राजधानी भोपाल में अलग-अलग स्थानों पर चोरी की तीन वारदातें सामने आई हैं। एक...

Indian Administrative Service अधिकारी श्री मनीष सिंह ने आयुक्त जनसंपर्क एवं प्रबंध संचालक, म.प्र. माध्यम का पदभार संभाला

भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी श्री मनीष सिंह ने शनिवार को आयुक्त जनसंपर्क...

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की पाकिस्तान पर ऐतिहासिक जीत, 61 रन से हराया

भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को 61 रन से करारी शिकस्त देकर...

भेल के हबीबगंज इंडस्ट्रियल एरिया में फैब्रिकेशन फैक्ट्री के गोदाम में आग, दो घंटे बाद पाया काबू

भोपाल भेल के हबीबगंज स्थित इंडस्ट्रीज एरिया में इंटर स्टेट बस टर्मिनल के सामने स्थित...

More like this