26.9 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeखेलधोनी के इस धुरंधर ने लिया संन्यास, बोले- माही मेरा करियर बना...

धोनी के इस धुरंधर ने लिया संन्यास, बोले- माही मेरा करियर बना सकते थे

Published on

नई दिल्ली,

मध्य प्रदेश टीम को पहली बार रणजी ट्रॉफी जिताने वाले स्टार तेज गेंदबाज ईश्वर पांडे ने इंटरनेशनल और घरेलू क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. इसकी जानकारी ईश्वर ने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है. साथ ही पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर भी कुछ बड़े बयान दिए हैं.33 साल के ईश्वर पांडे को दो बार न्यूजीलैंड और इंग्लैंड सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना गया, लेकिन उन्हें डेब्यू का मौका नहीं मिल सका. इसका मलाल उन्हें अब तक है. ईश्वर ने संन्यास के बाद मीडिया से कहा कि यदि धोनी उन्हें मौका देते, तो आज उनका करियर कुछ और ही होता.

इसी साल मध्य प्रदेश को जिताया पहला रणजी खिताब
संन्यास की घोषणा करने वाले ईश्वर पांडे रोड सेफ्टी समेत अन्य इंटरनेशनल लीग में खेलते रहेंगे. उन्होंने इसी साल जून में रणजी ट्रॉफी खेली थी, जिसमें मध्य प्रदेश टीम को चैम्पियन बनाया था. यह मध्यप्रदेश टीम का पहला रणजी खिताब रहा था.

ईश्वर पांडे ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है. इसी के साथ उन्होंने रिटायरमेंट का ऐलान किया. इस लंबे पत्र में बीसीसीआई और मध्य प्रदेश क्रिकेट से लेकर आईपीएल फ्रेंचाइजीज का भी धन्यवाद दिया. साथ ही बताया कि उन्हें विराट कोहली, युवराज सिंह, धोनी, रवींद्र जडेजा और सुरेश रैना जैसे दिग्गजों के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर किया. इस पर उन्हें गर्व है .

चेन्नई टीम के लिए दो सीजन खेले
ईश्वर ने घरेलू, आईपीएल समेत कई लीगों में आधा दर्जन टीमों के लिए क्रिकेट खेला है. उन्होंने मध्य प्रदेश, सेंट्रल जोन, इंडिया ए, चेंन्नई सुपर किंग्स, पुणे वॉरियर्स और राइजिंग पुणे सुपर जाएंट्स के लिए भी खेला है. वह चेन्नई सुपर किंग्स के साथ दो आईपीएल सीजन तक जुड़े रहे. इस दौरान उन्हें धोनी और कोच स्टीफन फ्लेमिंग का मार्गदर्शन मिला था.

रणजी ट्रॉफी 2022 में प्रदर्शन
मैच: 3
विकेट: 11

धोनी से एक मौका मिलने की उम्मीद थी
संन्यास के बाद ईश्वर ने मीडिया से कहा कि महेंद्र सिंह धोनी यदि उन पर थोड़ा भरोसा दिखाते और एक मौका देते तो उनका करियर कुछ और होता. ईश्वर ने खुलकर कहा कि जब उनकी उम्र 23-24 साल की थी, तब उनकी फिटनेस भी शानदार थी और वह खेल भी अच्छा रहे थे. बस धोनी से एक मौका मिलने की उम्मीद थी. ईश्वर पांडे ने करियर में कुल 75 फर्स्ट क्लास मैच खेले, जिसमें 25.92 की बेहतरीन औसत से 263 विकेट लिए हैं. उन्होंने करियर में कुल 71 टी20 मैच खेले. इसमें उन्होंने 68 विकेट झटके हैं. ईश्वर पांडे ने IPL में कुल 25 मैच खेले, जिसमें 18 विकेट लिए हैं.

 

Latest articles

लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15 की मौत, इनमें ज्यादातर स्टूडेंट्स, CM योगी मौके पर पहुंचे?

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर...

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...