5.5 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeखेलकोहली का एक और बड़ा रिकॉर्ड, दुनिया में कोई क्रिकेटर नहीं कर...

कोहली का एक और बड़ा रिकॉर्ड, दुनिया में कोई क्रिकेटर नहीं कर सका ऐसा

Published on

नई दिल्ली,

भारतीय स्टार क्रिकेटर विराट कोहली ने एक नया कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर एक ऐसी उपलब्धि हासिल की है, जिसे दुनिया का कोई भी क्रिकेटर हासिल नहीं कर सका है.दरअसल, 33 साल के विराट कोहली के ट्विटर पर फॉलोअर्स की संख्या 50 मिलियन (5 करोड़) के पार पहुंच गई है. इस तरह वह 5 करोड़ या इससे ज्यादा फॉलोअर्स वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं. कोहली के इंस्टाग्राम पर 211 मिलियन (21.1 करोड़) फॉलोअर्स हैं.

फेसबुक पर कोहली को 49 मिलियन (4.90 करोड़) से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं. इस तरह यदि कोहली को सोशल मीडिया के तीनों प्लेटफॉर्म ट्विटर, इंस्टाग्राम और फेसबुक के कुल फॉलोअर्स देखें, तो इनकी संख्या 310 मिलियन (31 करोड़) हो जाती है.

सोशल मीडिया पर कोहली के फॉलोअर्स
ट्विटर पर: 50 मिलियन
इंस्टाग्राम पर: 211 मिलियन
फेसबुक पर: 49 मिलियन
कुल फॉलोअर्स: 310 मिलियन
टॉप-100 में कोहली-सचिन ही क्रिकेटर शामिल

क्रिकेटर्स में विराट कोहली के बाद दूसरे सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले प्लेयर लीजेंड सचिन तेंदुलकर हैं. सचिन को ट्विटर पर 37.8 मिलियन (3.78 करोड़) लोग फॉलो करते हैं. जबकि ट्विटर पर फॉलो किए जाने वाले टॉप-100 हस्तियों की लिस्ट देखें, तो इसमें कोहली और सचिन ही अकेले क्रिकेटर शामिल हैं.

भारत में कोहली से आगे सिर्फ पीएम मोदी और पीएमओ
यदि भारत में ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वालों की लिस्ट देखें, तो इसमें कोहली तीसरे नंबर पर काबिज हैं. भारत में सबसे ज्यादा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फॉलो किया जाता है. उनके फॉलोअर्स की संख्या 82.4 मिलियन (8.24 करोड़) है. दूसरे नंबर पर पीएमओ (प्रधानमंत्री ऑफिस) का अकाउंट है. इसको 50.5 मिलियन (5.05 करोड़) लोग फॉलो करते हैं.

ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाले भारतीय अकाउंट
नरेंद्र मोदी – 82.4 मिलियन
पीएमओ – 50.5 मिलियन
विराट कोहली – 50 मिलियन
इंस्टाग्राम पर वर्ल्ड के तीसरे खिलाड़ी हैं कोहली

यदि ओवरऑल खेल जगत की बात करें, तो इंस्टाग्राम पर कोहली दुनिया में तीसरे सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले खिलाड़ी हैं. इस मामले में पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो टॉप पर हैं, जिनके 450 मिलियन (45 करोड़) फॉलोअर्स हैं. जबकि दूसरे नंबर पर अर्जेंटीनाई स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी हैं. उनके 333 मिलियन (33.3 करोड़) इंस्टाग्राम फॉलोअर्स हैं.

हाल ही में कोहली ने लगाया 71वां शतक
कोहली ने हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना 71वां शतक जमाया है. उन्होंने यह सेंचुरी एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ लगाई थी. वह इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले संयुक्त रूप से दूसरे क्रिकेट बन गए हैं. इसके ठीक बाद कोहली ने सोशल मीडिया पर यह बड़ी उपलब्धि हासिल की है. उनके फैन्स इस उपलब्धि से काफी गदगद हैं.

 

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...