26.9 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeखेलधोनी की टीम के इस चैंपियन खिलाड़ी ने क्रिकेट से लिया संन्यास,...

धोनी की टीम के इस चैंपियन खिलाड़ी ने क्रिकेट से लिया संन्यास, टी20 विश्व कप में मचाया था धमाल

Published on

नई दिल्ली

साल 2007 टी20 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रह चुके विकेटकीपर बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। उथप्पा ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर इसकी घोषणा की है। उथप्पा ने ट्वीट कर लिखा, ‘यह मेरा सौभाग्य है कि मैं अपने देश और कर्नाटक स्टेट के लिए क्रिकेट खेला। सभी अच्छी चीजों का अंत होना चाहिए और कृतज्ञ हृदय के साथ मैंने भारतीय क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने का फैसला किया है।’

बता दें कि उथप्पा आखिरी बार टीम इंडिया के लिए साल 2015 में मैदान पर उतरे थे। वहीं इंडियन प्रीमियर लीग 2022 में वह चेन्नई सुपर किंग्स के लिए भी खेलते हुए आ रहे थे। हालांकि उनकी टीम का प्रदर्शन 15वें सीजन में काफी निराशाजनक रहा था।

उथप्पा ने टीम इंडिया के लिए साल 2006 में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट से अपने करियर का आगाज किया था। इसके बाद 2007 में वह टी20 में भी शामिल किए गए। टीम इंडिया के लिए उन्हें 46 वनडे और 13 टी20 मैचों में खेलने का मौका मिला। वनडे क्रिकेट में उथप्पा टीम इंडिया के लिए 936 रन बनाए जिसमें 6 अर्धशतक शामिल रहा।

वहीं टी20 इंटरनेशनल में उनके नाम 249 रन दर्ज है। इस फॉर्मेट में उथप्पा ने एक अर्धशतक लगाए है। टीम इंडिया के लिए खेलते हुए उनका सर्वोच्च स्कोर भी 50 रन का ही रहा है। इसके अलावा उन्हें 205 आईपीएल मैचों में खेलने का अनुभव भी है।

Latest articles

लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15 की मौत, इनमें ज्यादातर स्टूडेंट्स, CM योगी मौके पर पहुंचे?

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर...

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...