नई दिल्ली
पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी 15 सदस्यीय संभावित टीम की घोषणा कर दी है। इस टीम में तेज गेंदबाज शाहिन शाह अफरीदी को भी शामिल किया गया, जोकि चोट के कारण एशिया कप 2022 से बाहर हो गए थे। इसके अलावा घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले शान मसूद को भी टीम में मौका दिया गया है।
वहीं, सरफराज अहमद, मोहम्मद हारिस, उस्मान कादिर और इफ्तिखार अहमद काे रिजर्व खिलाड़ी के रूप में टीम में रखा गया है। हालांकि पीसीबी ने कहा है कि टी20 वर्ल्ड कप के लिए अंतिम फुल स्क्वॉड का चयन इंग्लैंड के खिलाफ सात टी20 मैचों की सीरीज के बाद किया जाएगा।
