14.3 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराज्यज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे का आदेश देने वाले जज सुरक्षा को लेकर...

ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे का आदेश देने वाले जज सुरक्षा को लेकर चिंतित

Published on

बरेली

वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे का आदेश देने वाले जज रवि कुमार दिवाकर अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। बनारस में रहने के दौरान ही उन्हें धमकी मिली थी। इसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ाई गई थी। बनारस से बाद में उनका ट्रांसफर बरेली हो गया था। यहां उनको बनारस जैसी सुरक्षा नहीं मिली है। इसे लेकर जज ने नाराजगी जताई है और आईजी को पत्र लिखा है। लघुवाद न्यायाधीश रवि कुमार दिवाकर ने पत्र में लिखा है कि उन्हें वाराणसी की तरह ही सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए।

बीते 19 सितंबर को लिखे पत्र में लघुवाद न्यायाधीश ने कहा है कि शासनादेश के अनुसार वाराणसी में उन्हें सुरक्षा प्राप्त थी। मगर बरेली में उन्हें जो आवासीय और निजी सुरक्षा उपलब्ध कराई गई है, वह अपर्याप्त है। इस संबंध में उन्होंने आरआई (रिजर्व इंस्पेक्टर) बरेली नरोत्तम सिंह को भी फोन से अवगत कराया।

इसके साथ ही नरोत्तम सिंह से यह भी आग्रह किया कि अगर वह वाराणसी के आरआई से इस संबंध में बात कर लेंगे तो उचित होगा। मगर नरोत्तम सिंह ने बात करने से इनकार कर दिया। नरोत्तम सिंह ने यह कहा कि इस संबंध में शासन से उन्हें कोई पत्र प्राप्त नहीं हुआ है।

आरआई ने बताया कि उन्हें जो भी सुरक्षा दी गई है, वह उनके स्तर से ही दी गई है। इस संबंध में जब न्यायाधीश रवि कुमार दिवाकर ने वाराणसी के आरआई से बात की तो बताया गया कि उन्हें शासन के आदेशानुसार सुरक्षा और वाराणसी जनपद पुलिस की ओर से डेढ़ सेक्शन पीएसी लगाई गई है। ऐसे में लघुवाद न्यायाधीश रवि कुमार दिवाकर ने जिला न्यायाधीश के माध्यम से आईजी को भेजे पत्र में आवश्यक कार्यवाही की बात कही है।

बिना बताए दो दिन अनुपस्थित रहा गनर
लघुवाद न्यायाधीश रवि कुमार दिवाकर ने पत्र के माध्यम से यह भी कहा है कि उनकी सुरक्षा में तैनात गनर निकुंज कुमार 17 और 18 सितंबर को बगैर कोई सूचना दिए अनुपस्थित रहा। इस संबंध में आरआई नरोत्तम सिंह को अवगत कराया लेकिन उन्होंने कोई उचित कार्यवाही नहीं की। न्यायाधीश का पत्र मिलने के बाद 19 सितंबर को ही आईजी रमित शर्मा ने बरेली के एसएसपी को पत्र लिखकर मामले में संज्ञान लेने को कहा है। साथ ही प्रारंभिक जांच करवाकर नियमानुसार उचित कार्यवाही करने को भी कहा है।

 

Latest articles

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

एलपीजी संकट के बीच भोपाल में बड़ी कार्रवाई: 36 सिलेंडर जब्त, अवैध रीफिलिंग और घरेलू गैस के दुरुपयोग का खुलासा

भोपाल राजधानी में एलपीजी संकट के बीच खाद्य विभाग ने शुक्रवार को व्यापक कार्रवाई करते...

More like this

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...