14.3 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराज्यदुर्गा पूजा के दौरान कोई रोड ब्लॉक न हो, मंत्रियों को ममता...

दुर्गा पूजा के दौरान कोई रोड ब्लॉक न हो, मंत्रियों को ममता की चेतावनी

Published on

कोलकाता

पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा से पहले मुख्यमंत्री ने अपने मंत्रियों को सख्त चेतावनी जारी की है। दुर्गा पूजा उत्सव से पहले, बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंत्रियों और स्थानीय नेताओं को सड़कों को ब्लॉक नहीं करने की चेतावनी दी। सीएम बनर्जी ने श्रीभूमि में उनके पंडाल का उद्घाटन करते हुए बंगाल के मंत्री सुजीत बोस से यह बात कही। ममता बनर्जी के इस बयान के काफी मायने निकाले जा रहे हैं। दरअसल सुजीत बोस बंगाल की बिधाननगर विधानसभा से विधायक हैं।

पिछले साल बिधाननगर के इसी दुर्गा पूजा पंडाल को दुनिया की सबसे ऊंची इमारत की तर्ज पर बनाया गया था। दुबई की गगनचुंबी इमारत बुर्ज खलीफा की थीम पर डिजाइन किए गए कोलकाता के श्रीभूमि पूजा पंडाल को बाद में बंद कर दिया गया था क्योंकि कुछ पायलटों ने लेजर शो के कारण ध्यान भंग होने की शिकायत की। इस पंडाल को देखने के लिए इतनी ज्यादा भीड़ आ रही थी कि रेलवे तक को कुछ ट्रेनें रद्द करनी पड़ी थीं।

ममता ने गुरुवार को कहा, “मैं सुजीत (बाबू) से अनुरोध करूंगी कि कृपया सुनिश्चित करें कि सड़कें ब्लॉक न हों। ऐसा नहीं होना चाहिए कि भीड़ रोड ब्लॉक कर दे और लोग अपनी फ्लाइट पकड़ने से चूक जाएं। या लोगों को सड़क पार करने में दिक्कत हो। गौरव शर्मा यहां नए आयुक्त हैं। गौरव, अगर ऐसा कुछ होता है, तो मुझे तुरंत बताएं और मैं जो कुछ भी आवश्यक होगा वह करूंगी।”

उन्होंने कहा, “लाखों लोग इस पूजा को देखने के लिए यहां आते हैं। इसलिए, जब आप एक मंत्री हैं तो आपको आम लोगों को भी देखना होगा। यह आपका कर्तव्य है। मैं दुर्गा पूजा के दौरान बहुत अपडेट रहती हूं। जब लोग सड़कों पर घूमते हैं तो मैं उनकी चौकीदार बन जाती हूं। मैं हर जगह की हर अपडेट रखती हूं और क्या हो रहा है इसकी जानकारी रखती हूं। इसलिए मैं हर इंच का अपडेट लूंगी। अगर कोई दुर्घटना होती है तो मेरी भाषा आपके (बाबू) के प्रति बदल जाएगी।” ममता ने गुरुवार को दुर्गा पूजा का उद्घाटन शुरू किया।

 

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...