14.3 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराज्यजिसका नीतीश-लालू का था इंतजार, वो घड़ी आ गई, अब सोनिया से...

जिसका नीतीश-लालू का था इंतजार, वो घड़ी आ गई, अब सोनिया से मिलने जाना है

Published on

पटना

बिहार में जब से नीतीश कुमार ने एनडीए का साथ छोड़कर महागठबंधन के साथ गए हैं, सियासी घमासान चरम पर है। खास तौर से सत्ता पक्ष से विपक्ष में आई बीजेपी जेडीयू-महागठबंधन सरकार को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाह रही। यही वजह है कि पार्टी के दिग्गज नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज बिहार दौरे पर पहुंच रहे। इधर, सत्ताधारी महागठबंधन ने भी 2024 को लेकर अपनी रणनीतिक तैयारी तेज कर दी है। शाह का दौरा संपन्न होते ही बिहार के सीएम नीतीश कुमार और आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव दिल्ली दौरे पर पहुंचेंगे। 25 सितंबर को उनकी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात होगी। हालिया सियासी घटनाक्रम को देखते हुए तीनों दिग्गजों की ये मीटिंग बेहद अहम मानी जा रही है।

शाह के बिहार दौरे के बाद नीतीश-लालू का दिल्ली दौरा
नीतीश कुमार इस समय देश में विपक्षी दलों को एकजुट करने के लिए अपनी ताकत झोंक रहे हैं। हाल ही में वह तीन दिनों के लिए दिल्ली की यात्रा पर थे। इस दौरान राहुल गांधी, सीताराम येचुरी, डी राजा, अरविंद केजरीवाल, मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव के साथ-साथ कई दिग्गज नेताओं से मुलाकात की थी। सोनिया गांधी उस समय मौजूद नहीं थीं, इसलिए नीतीश कुमार उनसे नहीं मिल पाए थे। अब नए कार्यक्रम के मुताबिक, बिहार के सीएम नीतीश कुमार और आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव 25 सितंबर को दिल्ली में सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे।

सोनिया गांधी से करेंगे दिल्ली में मुलाकात
बिहार के दोनों वरिष्ठ नेता इस बैठक के लिए दिल्ली जाएंगे। सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद नीतीश कुमार, पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की जयंती पर हरियाणा के फतेहाबाद जाएंगे। उम्मीद है कि रैली के दौरान देश के अन्य विपक्षी दलों के नेता भी वहां मौजूद होंगे। ओम प्रकाश चौटाला के नेतृत्व में इंडियन नेशनल लोक दल (इनेलो) हर साल ताऊ देवीलाल की जयंती के अवसर पर एक रैली आयोजित करता है। इसमें विपक्षी दलों के नेता शामिल होंगे।

पूर्णिया में रैली, फिर किशनगंज में डिनर
इधर, अमित शाह अपने दो दिन के सीमांचल दौरे पर शाह आज पूर्णिया पहुंच रहे, फिर रात में किशनगंज में जाएंगे। उनके सीमांचल दौरे को भी 2024 के चुनावी रण से जोड़कर देखा जा रहा। शाह, पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। बीजेपी ने इसका नाम जनभावना महासभा रखा है। करीब तीन घंटे तक वहां रहेंगे। जनसभा को संबोधित करने के बाद फिर चुनापुर हवाई अड्डे से खगड़ा किशनगंज के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना हो जाएंगे। इसके बाद वे किशनगंज में बूढ़ी काली मंदिर में जाकर माता की पूजा-अर्चना करेंगे। किशनगंज पहुंचने पर माता गुजरी विश्वविद्यालय में रुकेंगे। शाम चार बजे से रात 9 बजे तक यहां बीजेपी नेताओं के साथ मीटिंग होगी। इसमें सीमांचल के भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के अलावा जिला और प्रखंड अध्यक्षों से भी अमित शाह मुलाकात करेंगे। बैठक के बाद डिनर का आयोजन किया गया है।

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...