14.3 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराज्यबेगूसराय शूटआउट के आरोपी सुमित का नया VIDEO, बार बालाओं के साथ...

बेगूसराय शूटआउट के आरोपी सुमित का नया VIDEO, बार बालाओं के साथ डांस करते हुए लुटा रहा नोट

Published on

बेगूसराय

बिहार के बेगूसराय में 13 सितंबर की शाम हुए शूटआउट में पुलिस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही लगातार नए खुलासे सामने आ रहे हैं। इस गोलीकांड में गिरफ्तार कर जेल भेजे गए चार आरोपियों में से तीन के बार बालाओं के साथ पैसा उड़ाने और डांस करने का एक पुराना वीडियो सामने आया है। जिसमें एक आरोपी सुमित साफ तौर नोट उड़ाते हुए नजर आ रहा। देखिए तस्वीरें।

बेगूसराय में 13 सितंबर की शाम हुए शूटआउट में पुलिस ने अभी तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनमें से तीन आरोपियों के बार बालाओं संग डांस और पैसे लुटाने का पुराना वीडियो सामने आया है।बेगूसराय फायरिंग मामले में आरोपी सुमित कुमार का अलग-अलग प्रोग्राम में बार बालाओं के साथ डांस करने और पैसे उड़ाने का वीडियो सामने आया है। सुमित, हाजीपुर पिपरा का रहने वाला है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

गिरफ्तार चारों युवक एफसीआई थाना क्षेत्र के बीहट निवासी परमानन्द सिंह के बेटे चुनचुन कुमार उर्फ बाबा, बीहट निवासी केशव कुमार को साजिश कर्ता के रूप में पकड़ा गया है। वहीं बरौनी थाना क्षेत्र के भोला चौधरी के बेटे सुमित कुमार और रिफाइनरी ओपी क्षेत्र के जैमरा निवासी युवराज को फायरिंग करने के आरोप में जेल भेजा है।

हालांकि, पुलिस ने जब से इन आरोपियों को पकड़ा है, उनके परिजनों ने कार्रवाई पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने अपने बच्चों को निर्देश बताया है। दो आरोपी को परिजनों ने उन्हें नाबालिग बताया है, जबकि दो बालिग हैं। वहीं पुलिस ने सभी को बालिग बताया है।

आरोपी सुमित का वीडियो सामने आने के बाद उठे सवाल
अब जिस तरह से बदमाशों का वीडियो सामने आया, उससे सवाल जरूर उठ रहा है कि आरोपियों का एक्शन पहले से ही संदिग्ध रहा है। युवराज को छोड़कर सभी पर अपराधिक मामले भी दर्ज हैं।

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...