13.3 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराज्यबिहार में दो दिन यूं ही नहीं अमित शाह, सीमांचल का 'MY'...

बिहार में दो दिन यूं ही नहीं अमित शाह, सीमांचल का ‘MY’ कोडवर्ड तोड़ देगी BJP!

Published on

पटना

केंद्र में सरकार बनाने का रास्ता यूपी-बिहार से होकर जाता है, लेकिन इस रास्ते में कुछ और कारक भी हैं। यही समीकरण चुनाव को दिलचस्प और सीटों के गणित का तालमेल बना देते हैं। अमित शाह बिहार में महागठबंधन सरकार के बनने के बाद पहली बार रैली करने जा रहे हैं। आम आदमी ये जरूर सोचेगा कि राजधानी पटना को छोड़कर अमित शाह ने सीमांचल को क्यों चुना? जहां मुस्लिम वोटर बहुसंख्यक हैं, वहीं पर अमित शाह के पांव रखने का क्या मतलब है? आखिर अमित शाह महागठबंधन के MY समीकरण में M वाला चक्रव्यूह कैसे भेदेंगे? आइए आपको बारी-बारी से बताते हैं।

सीमांचल का चक्रव्यूह कैसे भेदेंगे अमित शाह?
बीजेपी ने अमित शाह के दौरे के लिए सीमांचल को यूं ही नहीं चुना। ऐसे समझिए कि यहां की गर्जना पड़ोसी राज्य बंगाल तक सुनाई देगी। लोकसभा चुनावों के दौरान बिहार का हिस्सा न होकर भी पड़ोसी के तौर पर बड़ी भूमिका निभाता है। यूं समझिए कि सीमांचल और बिहार का बार्डर सटा हुआ है। बिहार के सीमांचल में अगर कोई समीकरण बनता है तो वो बंगाल को भी प्रभावित करता है। यही वजह है कि अमित शाह सीमांचल आ रहे हैं ताकि उनके मिशन 2024 की गूंज बंगाल तक जाए।

अब बात आती है कि ताजा समीकरण क्या कहता है। लोकसभा की सीटों के हिसाब से देखें तो बिहार में 2019 के चुनाव में NDA ने 39 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इसमें 6 सीटें रामविलास पासवान की एलजेपी के हिस्से आई थी, 17 सीटों पर बीजेपी ने कब्जा जमाया था और 16 सीटों पर नीतीश कुमार की जेडीयू ने जीत दर्ज की थी। एक सीट कांग्रेस के खाते में आई थी। अब जब समीकरण बदल गए हैं तो NDA के हिस्से में 23 सीटें हैं और महागठबंधन के हिस्से में 17 सीट।

अब अगर सीमांचल का रुख करें तो 2019 में यहां की समीकरण कुछ यूं हैं। पूर्णिया डिविजन में लोकसभा की चार सीटें हैं, जो हैं पूर्णिया, अररिया, किशनगंज और कटिहार। इनमें से NDA को 4 में से 3 सीटें मिली थीं। अररिया बीजेपी जबकि पूर्णिया और कटिहार JDU के हिस्से में आई थी। वहीं किशनगंज में चौथी सीट पर महागठबंधन (कांग्रेस) ने जीत दर्ज की थी। अब नीतीश के पाला बदलने के बाद ये समीकरण उलट गया है। NDA के हिस्से में सीमांचल की सिर्फ एक सीट है जबकि महागठबंधन के खाते में तीन। ऐसे समझिए कि अमित शाह सिर्फ मिशन 2024 ही नहीं बल्कि 2025 के विधानसभा चुनावों के लिए भी बिसात बिछा रहे हैं।

सीमांचल के चक्रव्यूह के चार द्वार
सीमांचल के चक्रव्यूह के चार द्वार हैं, पूर्णिया-किशनगंज-कटिहार और अररिया। अमित शाह और बिहार बीजेपी के नेता ये बखूबी जानते हैं कि इन द्वारों को भेदने के लिए वोटों का ध्रुवीकरण बहुत जरूरी है। अगर इन द्वारों को भेदना है तो सिर्फ वोटरों की जाति के आधार पर समीकरण बनाने से काम नहीं चलेगा। यहां बात लोकल से ग्लोबल तक की हो, यानि ऐसा समीकरण जिसमें वोट जाति के कई ध्रुवों के बजाए सिर्फ दो ध्रुवों में बंट जाएं।

ओवैसी की भी होगी भूमिका
इस प्लान में ओवैसी न चाहते हुए भी काम कर जाएंगे। उनके चार विधायकों को आरजेडी ने तोड़ लिया, लेकिन ओवैसी को इससे फायदा ही होगा क्योंकि जनता का वोट तो उनकी पार्टी को मिला था न कि आरजेडी को। ऐसे में वोटिंग पैटर्न पहले जैसा रह गया तो ओवैसी महागठबंधन के ही वोट को काटेंगे न कि NDA के। खैर, पूरा प्लान तो यही है लेकिन ये कितना कामयाब होगा, इसका पता 2024 के वोटिंग पैटर्न से ही चलेगा।

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...