13.3 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराज्यगहलोत ने राहुल को कर दी 'हां', अब राजस्थान का CM कौन?...

गहलोत ने राहुल को कर दी ‘हां’, अब राजस्थान का CM कौन? ये 4 हैं रेस में, समीकरण समझिए

Published on

जयपुर

राहुल गांधी से मुलाकात होने के बाद अशोक गहलोत ने साफ कर दिया है कि वो कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ेंगे। साथ ही उन्होंने यह भी कह दिया है कि वो कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद राजस्थान के सीएम नहीं रहेंगे। गहलोत के इस बयान ने राजस्थान के सियासी पारे को चढ़ा दिया है। वहीं राजस्थान के अगले सीएम को लेकर अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। चूंकि गहलोत पायलट को पसंद नहीं करते , ऐसे में माना जा रहा है कि सचिन पायलट के लिए सीएम की कुर्सी तक पहुंचना मुश्किल होगा। लिहाजा मुख्यमंत्री पद को लेकर अभी असमंजस की स्थिति ही देखी जा रही है।

​सचिन और सीपी सबसे बड़े दावेदार
गहलोत चाहते हैं कि उनके गुट का सीनियर नेता राजस्थान का मुख्यमंत्री बने। मीडिया रिपोटर्स के अनुसार गहलोत ने सीएम पद के लिए राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी का नाम आगे रखा है। सचिन पायलट के बाद सीपी जोशी राजस्थान सीएम पद के तौर पर प्रबल दावेदार माने जा रहे है। इसकी एक बड़ी वजह यह बताई जा रही है कि वो राजस्थान कांग्रेस के उन सीनियर नेताओं में शामिल है, जिन्हें सीएम बनाए जाने के बाद पार्टी में कोई बड़ा विवाद खड़ा नहीं होगा।

​कोच्चि में राहुल से डोटासरा के मुलाकात भी बड़ा संकेत
सियासी संकट के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कमान गहलोत की ओर से गोविंद सिंह डोटासरा को दिलवाई गई। डोटासरा गहलोत के सबसे विश्वसनीय नेताओं में से एक हैं,जिन्हें गहलोत राहुल गांधी से मुलाकात के दौरान अपने साथ ले गए थे। बताया जा रहा है कि कोच्चि में हुई मीटिंग में राहुल गांधी के सामने राजस्थान सीएम के तौर पर गहलोत ने डोटासरा को प्रमोट कर दिया है।

शांति धारीवाल और बीडी कल्ला
गहलोत अपनी पार्टी के सीनियर नेता को राजस्थान सीएम के तौर पर प्रमोट करना चाहते हैं। यह बताया जा रहा है कि अशोक गहलोत चाहते हैं कि उनके विश्वासपात्र को ही राजस्थान में सत्ता की चाबी मिले, ताकि उनकी पकड़ प्रदेश में बनी रहे। इस फेहरिस्त में शांति धारीवाल और बीडी कल्ला का नाम भी प्रमुख है। गहलोत अक्सर धारीवाल के कामों की प्रशंसा करते रहते हैं। वो यह तक कह चुके हैं कि आगे भी जब वो राजस्थान सीएम बनेंगे, तो धारीवाल को अपनी कैबिनेट में मंत्री जरूर रखेंगे। ऐसे में शांति धारीवाल भी इस लिस्ट में आगे हैं।

​पायलट और गहलोत गुट के बीच बढ़ सकती है खींचतान
राजस्थान में मुख्यमंत्री पद को लेकर बन रही स्थिति के बीच यह भी माना जा रहा है कि फिर से प्रदेश में पायलट और गहलोत के बीच खींचतान बढ़ेगी। पायलट गुट की ओर से सोशल मीडिया के जरिए उन्हें सीएम बनाने की कवायद की जा रही है। हालांकि पार्टी आलाकमान के फैसले से पहले कोई कुछ भी कहने से परहेज कर रहा है, लेकिन अदरूनी तौर पर गुट के नेताओं ने फील्डिंग जमाना शुरू कर दिया है।

​सचिन पायलट मिलेंगे सोनिया गांधी से
सचिन पायलट 20 सितंबर को कोच्ची गए थे। वे तीन दिन तक राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान राहुल गांधी और सचिन पायलट के बीच महत्वपूर्ण चर्चाएं भी हुई। पायलट ने दो साल पहले आलाकमान की ओर से दिए गए आश्वासन को भी याद दिलाया। इसके बाद राहुल ने राजस्थान के मुख्यमंत्री बदलने के संकेत भी दे दिए। सचिन पायलट अब दिल्ली पहुंचने वाले हैं। उन्होंने सोनिया गांधी से मुलाकात का वक्त मांगा है। बताया जा रहा कि पायलट सोनिया गांधी के साथ राजस्थान की सियासत को लेकर चर्चा करेंगे।

 

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...