13.3 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराज्यवंदे मातरम No, तालिबान Yes... PFI का समर्थन करने वाले यह सपा...

वंदे मातरम No, तालिबान Yes… PFI का समर्थन करने वाले यह सपा के सांसद कौन हैं ?

Published on

संभल

देश भर में एनआईए और ईडी ने कई शहरों में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के ठिकानों पर छापेमारी और उसके सदस्‍यों की गिरफ्तारी हुई है। टेरर फंडिंग मामले को लेकर ये छापेमारी की गई है। मध्यप्रदेश के ठिकानों से टेरर फंडिंग जुड़े लेनदेन और साहित्य बरामद हुए हैं। लेकिन यूपी में संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क को यह नगवार गुजरा। उन्‍होंने इस पर ऐतराज जताते हुए कहा, उन्होंने विवादित संगठन की हिमायत करते हुए सवाल किया कि इस संगठन के लोगों का जुर्म क्‍या है?

सपा सांसद ने कहा कि देश की तमाम संस्‍थाओं की तरह पीएफआई भी एक संस्था है। जैसे दूसरी संस्‍थाएं अपने कार्यक्रम चलाती हैं, वैसे ही पीएफआई भी अपने कार्यक्रम संचालित करता है। यह संस्‍था (पीएफआई) देश के मुसलमानों की समस्‍याओं से लड़ रही है। आखिर उसके लोगों को क्यों गिरफ्तार किया जा रहा है?

वंदेमातरम का विरोध
यह पहली बार नहीं है जब सपा सांसद बर्क अपने विवादित बयानों की वजह से चर्चा में हैं। इससे पहले साल 2019 में संसद में शपथ लेने के बाद कहा था, ‘जहां तक वंदेमातरम का ताल्‍लुक है, यह इस्‍लाम के खिलाफ है। हम इसका पालन नहीं कर सकते।’ इस पर भी काफी बवाल हुआ था।

तालिबान का समर्थन
इसके बाद साल 2021 में उन्‍होंने पड़ोसी देश अफगानिस्‍तान में तालिबान के शासन की तुलना भारत में ब्रिटिश राज के खात्‍मे के बाद भारतीयों के शासन से कर दी। उन्‍होंने कहा था, हिंदुस्तान में जब अंग्रेजों का शासन था और उन्हें हटाने के लिए हमने संघर्ष किया, ठीक उसी तरह तालिबान ने भी अपने देश को आजाद किया। तालिबान ने रूस, अमेरिका जैसे ताकतवर मुल्कों को अपने देश में ठहरने नहीं दिया।’ उनके इस बयान को तालिबान के समर्थन के रूप में देखा गया।

बच्चियों को कंट्रोल करने को हिजाब
देश में हिजाब विवाद पर बर्क ने बडे़ अजीब तर्क देकर हिजाब का समर्थन किया। उन्‍होंने कहा, जब बच्चियां बड़ी होने लगती हैं तो उन्हें कंट्रोल में करने के लिए हिजाब जरूरी है। हिजाब पहनने से बच्चियां काबू में रहती हैं। उनके इस बयान की भी जमकर आलोचना हुई।

‘औलाद का ताल्‍लुक ऊपर वाले से’
उनके इन बयानों से सपा को भी काफी शर्मिंदगी उठानी पड़ी लेकिन शफीकुर्रहमान बर्क ‘सेल्‍फ गोल’ करने में माहिर लगते हैं। जनसंख्‍या नियंत्रण कानून और उससे जुड़े विवाद पर वह बोले, औलाद पैदा करने का ताल्‍लुक इंसान से नहीं बल्कि अल्‍लाह से है। ऊपर वाला बच्‍चे पैदा करता है तो वह उसके आगे का भी इंतजाम करता है।

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...