9.4 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराज्यअंकिता मर्डर: गुस्से में गांववाले, आरोपी BJP नेता के बेटे के रिजॉर्ट...

अंकिता मर्डर: गुस्से में गांववाले, आरोपी BJP नेता के बेटे के रिजॉर्ट में तोड़फोड़, पहले की थी पिटाई

Published on

देहरादून,

ऋषिकेश में हुए अंकिता भंडारी हत्‍याकांड में पकड़े गए तीनों आरोपियों को जब पुलिस जीप में बैठाकर कोर्ट ले जा रही थी तो नाराज भीड़ उनपर टूट पड़ी। लोगों ने जीप के शीशे तोड़कर आरोपियों के कपड़े फाड़ दिए और उनकी जबरदस्त पिटाई कर दी। पुलिस ने लाठीचार्ज करवा कर भीड़ को वहां से हटाया।

भीड़ में बहुत बड़ी तादाद में महिलाएं भी शामिल थीं। उग्र लोगों ने वनन्तरा रिजॉर्ट में भी जाकर पत्‍थरबाजी की। अंकिता यहीं पर रिसेप्शनिस्ट थी। पुलिस ने भाजपा के पूर्व राज्य मंत्री विनोद आर्या के बेटे पुलकित आर्या समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है।

आरोपियों ने बताया कि रिसेप्शनिस्ट रिजॉर्ट में आने वाले कस्टमर के पास जाने से मना कर रही थी। वे लोग रिसेप्शनिस्ट को वेश्यावृत्ति में ढकेलना चाह रहे थे, लेकिन रिसेप्शनिस्ट इससे इनकार कर रही थी, इसलिए उन लोगों ने उसकी हत्या कर चीला शक्ति नहर में फेंक दिया था। पुलिस रिसेप्शनिस्ट के शव की तलाश कर रही है।

उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने बताया, अंकिता भण्डारी गुमशुदगी प्रकरण में गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ हत्या एवं साक्ष्य छिपाने (धारा 302/201 IPC) की धाराएं बढ़ा दी गयी हैं। SDRF टीम शव तलाश कर रही है। जांच की प्रगति के बारे में SSP पौड़ी गढ़वाल अवगत कराएंगे।

 

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...