9.4 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराज्यबिहार : अमित शाह ने सीमांचल की जगह सीमांत और सीमावर्ती शब्दों...

बिहार : अमित शाह ने सीमांचल की जगह सीमांत और सीमावर्ती शब्दों का इस्तेमाल क्यों किया?

Published on

पूर्णिया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पूर्णिया में थे। रंगभूमि मैदान में जन भावना महासभा को संबोधित किया। नीतीश और लालू को कटघरे में खड़ा किया। मगर उन्होंने अपने भाषण में ‘सीमांचल’ की जगह ‘सीमावर्ती’ और ‘सीमांत’ शब्दों का प्रयोग किया। करीब आधे घंटे की भाषण में अमित शाह ने सिर्फ एक बार ‘सीमांचल’ शब्द का इस्तेमाल किया। जबकि आठ बार ‘सीमावर्ती’ और पांच बार ‘सीमांत’ कहा। आमतौर पर किशनगंज, अररिया, कटिहार, पूर्णिया और सुपौल के बीजेपी नेता ‘सीमांचल’ शब्द का प्रयोग नहीं करते हैं। ‘सीमांचल’ की जगह वो ‘सीमांत’ या ‘सीमावर्ती’ जिले बोलते हैं।

अमित शाह ने ‘सीमांचल’ की जगह ‘सीमांत’ और ‘सीमावर्ती’ बोला
पूर्णिया की जन भावना महासभा को गृहमंत्री अमित शाह ने लगभग आधे घंटे तक संबोधित किया। इस दौरान ‘सीमांचल’ शब्द का इस्तेमाल सिर्फ एक बार किया। इसके बदले अमित शाह ने ‘सीमावर्ती’ और ‘सीमांत’ शब्द बोलते रहे। ये महज संयोग नहीं है। इससे इस क्षेत्र के उन लोगों को बल मिला है, जो इस शब्द के जन्म से ही विभाजनकारी मानते हैं। लगभग ढाई दशक पहले भाजपा विचारधारा के लोग भी ऐसा ही किया करते थे। आज भी इस क्षेत्र में कई लोग ऐसे हैं, जो ‘सीमांचल’ शब्द के प्रयोग से बचते हैं। ये लोग ‘सीमांचल’ शब्द का इस्तेमाल नहीं करते। अमित शाह ने भी बड़ी खूबसूरती के साथ ‘सीमांचल’ शब्द के प्रयोग से परहेज किया गया। उन्होंने ‘सीमांत’ और ‘सीमावर्ती’ शब्द का इस्तेमाल किया।

बीजेपी के लोग ‘सीमांचल’ शब्द को मानते हैं विभाजनकारी
‘सीमांचल’ शब्द जब प्रचलन में आई, तब पूर्व सांसद मोहम्मद तस्लीमुद्दीन की इस इलाके में तूती बोलती थी। ‘सीमांचल’ शब्द का जब ज्यादा इस्तेमाल होने लगा तो उनके समर्थक तस्लीमुद्दीन को ‘सीमांचल का गांधी’ कहने लगे। इतने लंबे अंतराल के बाद नई पीढ़ी ने इस शब्द को स्वीकार कर लिया। ये शब्द अब प्रचलित हो गया। मीडिया में बिहार के सीमावर्ती जिलों को ‘सीमांचल’ कहा जाने लगा। 1998 में मोहम्मद तस्लीमुद्दीन के साथ उनके समर्थकों ने ‘सीमांचल’ शब्द काफी प्रचलित किया। तब भाजपा विचारधारा के लोग इस शब्द को अलगाववादी मानते थे। उनका कहना था कि किशनगंज, अररिया, कटिहार, पूर्णिया और सुपौल जैसे अल्पसंख्यक बहुल जिलों को एक अलग राज्य बनाने की मंशा से इस शब्द को प्रचलन में लाया गया। आज भी ‘सीमांचल’ शब्द का इस्तेमाल नहीं करने वाले अररिया के राजीव कुमार बताते हैं कि उस वक्त बिहार में राजद का शासन था। ये नेता ‘सीमांचल’ को अंदर ही अंदर अलग राज्य बनाने की जुगत में लगे थे।

तकनीकी तौर पर सीमांत, सीमावर्ती और सीमांचल में अंतर नहीं
वैसे, तकनीकी तौर पर देखें तो सीमांचल दो शब्दों, सीमा और अंचल से बना एक नया शब्द है। सीमा यानी कि हद, किसी स्थान विशेष का अंतिम छोर या रेखा को कहा जाता है। जबकि अंचल का तात्पर्य भूक्षेत्र से है। दोनों को मिला देने पर सीमा पर अवस्थित क्षेत्र या सीमांत भूक्षेत्र होता है। अब सीमांचल शब्द को देखें तो इसे सीमा का अंचल कहेंगे। इसका भी अर्थ वही होता है, जो सीमा पर स्थित है। अर्थ के तौर पर इसमें कोई अंतर नहीं है मगर स्टाइलशीट के हिसाब से देखें तो बीजेपी इसे सीमांत या सीमावर्ती क्षेत्र कहती है, जबकि दूसरे दलों से जुड़े लोग सीमांचल।

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...