9.4 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराज्यभाजपा के पूर्व मंत्री के बेटे ने 19 साल की अंकिता को...

भाजपा के पूर्व मंत्री के बेटे ने 19 साल की अंकिता को क्यों मारा, सनसनीखेज खुलासे

Published on

नई दिल्ली

उत्तराखंड के पौड़ी जिले के एक रिजॉर्ट से लापता हुई 19 साल की अंकिता भंडारी की कथित रूप से हत्या कर उसके शव को चीला नहर में फेंक दिया गया है। अंकिता की हत्या को लेकर अभी कई राज खुलने बाकी है। अंकित भंडारी की हत्या को लेकर लोगों के बीच में भारी आक्रोश भी देखने को मिला है। पुलिस इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, लेकिन सवाल यह उठ रहा है कि आखिर आरोपियों ने अंकित की हत्या क्यों की, इसके पीछे क्या वजह रही है? यह मामला इसलिए भी हाई प्रोफाइल हो चुका है क्योंकि बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी बीजेपी नेता का बेटा है और उसके पिता पूर्व में दर्जा प्राप्त मंत्री भी रह चुके हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि रिजॉर्ट का मालिक पुलकित आर्य अंकिता पर ग्राहकों से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाता था। 18 सितंबर की रात भी कुछ ऐसा ही हुआ था। उस दिन दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद पुलकित अंकिता को लेकर वहां से निकल गया था। पुलकित आर्य दर्जा प्राप्त मंत्री रह चुके हैं बीजेपी नेता का बेटा बताया जा रहा है। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ-साथ रिजॉर्ट के प्रबंध सौरभ भास्कर और सहायक प्रबंधक अंकित गुप्ता को गिरफ्तार किया गया है।

बैराज पर फॉस्ट फूड खाया और शराब पी
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अंकित की हत्या की बात कबूली है। आरोपियों ने बताया कि वह तीनों अंकिता को लेकर बैराज तक आए थे। आरोपियों ने यह भी कबूला है कि बैराज पर पहुंचने के बाद सभी ने फास्ट फूड खाया और शराब भी पी। इसी बीच अंकिता भंडारी धमकी देने लगी कि वो सभी को बता देंगी कि पुलकित आर्य उस पर ग्राहकों से संबंध बनाने का दबाव बनाता है। अंकित और पुलकित के बीच विवाद बढ़ गया और फिर तीनों ने मिलकर अंकिता का नहर में धक्का दे दिया।

रिजॉर्ट में तोड़फोड़
आरोपियों के बयानों पर यहां भी इसलिए शक किया जा रहा है क्योंकि वो अंकिता को बैराज ही क्यों लेकर गए? कहीं और भी तो लेकर जा सकते थे। जैसे ही अंकित की हत्या की खबर स्थानीयों को लगी, लोग रिजॉर्ट पहुंचकर हंगामा करने और तोड़फोड़ भी की। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से भीड़ को काबू किया। पुलिस इस मामले में रिजॉर्ट के बाकी कर्मचारियों से भी पूछताछ की।

भीड़ ने गाड़ी से खींचकर आरोपियों को पिटा
आज तक डॉट इन की रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार को आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद उनको कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट में पेशी के दौरान नाराज भीड़ ने पुलिस की गाड़ी में बैठे आरोपियों पर हमला बोल दिया। भीड़ ने आरोपियों को पकड़कर जमकर पिटाई भी की है। भीड़ ने आरोपियों के कपड़े भी फाड़ दिए और उन पर लात-घूसों की बारिश कर दी। पुलिस ने किसी तरह से तीनों आरोपियों को भीड़ से बचाई और कोर्ट लेकर गई।

कई राज अभी खुलने बाकी
इस मामले में कई राज पर से पर्दा उठना अभी बाकी है। पुलिस अभी इस बात की पूछताछ कर रही है कि इस घटना में केवल तीन ही लोग शामिल हैं या फिर कोई और भी है। सवाल यह भी उठ रहा है कि रिजॉर्ट के सीसीटीवी कैमरे केवल दिखाने के लिए ही क्यों लगे थे? क्या रिजॉर्ट में किसी तरह का गैरकानूनी काम तो नहीं किया जा रहा था। इन सब सवालों को जवाब अब पुलिस को खोजना है।

 

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...