7 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराज्यपटना में PM मोदी पर हमला, UP में जगह-जगह ब्लास्ट की प्लानिंग......

पटना में PM मोदी पर हमला, UP में जगह-जगह ब्लास्ट की प्लानिंग… भला यहां तक हो चुकी थी PFI की तैयारी!

Published on

नई दिल्ली

पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया ने दो महीने पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाना बनाने की साजिश रची थी। 12 जुलाई को उनकी पटना रैली में विस्फोट की तैयारी की थी। इसके लिए पीएफआई का टेरर मॉड्यूल खतरनाक हथियारों और विस्फोटकों जुटाने में लगा हुआ था। पीएम मोदी की रैली पर हमला करने के लिए ट्रेनिंग कैंप तक का आयोजन हुआ था। ये सनसनीखेज दावे प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने किए हैं। ईडी के मुताबिक, पीएफआई ने यूपी में भी संवेदनशील जगहों और हस्तियों पर एक साथ हमले की तैयारी थी।

खास बात ये है कि जुलाई में भी पटना से पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के संदिग्धों की गिरफ्तारी हुई थी। उस समय उनसे बरामद दस्तावेजों में ‘इंडिया 2047’ नाम से पीएफआई की बुकलेट भी थी जिसमें 2047 तक भारत को मुस्लिम देश बनाने का ‘आतंकी ब्लूप्रिंट’ था। उस समय भी यह बात सामने आई थी कि पीएफआई अपने नापाक मंसूबों के लिए जगह-जगह ट्रेनिंग कैंप भी लगा रही है। हालांकि, तब बिहार पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया था। पटना के एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने पीएफआई के ट्रेनिंग कैंपों की आरएसएस की शाखाओं से तुलना कर दी थी। बाद में विवाद बढ़ने पर उन्होंने सफाई भी दी थी।

पीएम मोदी की रैली पर हमले के मकसद से ट्रेनिंग कैंप भी लगाए थे
गुरुवार को केरल से गिरफ्तार किए गए पीएफआई मेंबर शफीक पेयथ के रिमांड नोट में ईडी ने बेहद सनसनीखेज दावा किया है। एजेंसी ने कहा है कि पीएफआई ने इस साल 12 जुलाई को पटना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के दौरान हमले के उद्देश्य से ट्रेनिंग कैंप भी लगाए थे। खास बात ये है कि अक्टूबर 2013 में पटना के ही गांधी मैदान में नरेंद्र मोदी की चुनावी रैली में आतंकी हमला हुआ था। तब इंडियन मुजाहिदीन से जुड़े जिहादी आतंकियों ने रैली में विस्फोट किया था।

नापाक मंसूबों को अंजाम देने के लिए पीएफआई ने जुटाए 120 करोड़ रुपये
पीएफआई ने पिछले कुछ सालों में 120 करोड़ रुपये सिर्फ इसलिए जुटाए हैं कि वह दंगों और देशभर में आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे सके। इस फंड में ज्यादातर हिस्सा कैश में है। ईडी के पास इसका पूरा डीटेल है।

नैशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी और ईडी की गुरुवार को पीएफआई के खिलाफ देशभर में चलाए गए अबतक के सबसे बड़े ऑपरेशन के दौरान संगठन से जुड़े 100 से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी हुई थी। 15 राज्यों की 93 जगहों पर पीएफआई के दफ्तरों और उसके नेताओं के ठिकानों पर छापेमारी चली थी। कार्रवाई में स्थानीय पुलिस भी शामिल रहीं।

पिछले कुछ सालों में पीएफआई और उससे जुड़े संगठनों के अकाउंट्स में 120 करोड़ रुपये से ज्यादा जमा हुए हैं। इनमें से ज्यादातर हिस्सा कैश में जमा हुआ जो अज्ञात और संदिग्ध स्रोतों से था। विदेश से भी कैश जमा किए गए थे।

दिल्ली से भी ईडी ने पीएफआई के 3 पदाधिकारियों को किया है अरेस्ट
दिल्ली से पीएफआई के तीन पदाधिकारियों- परवेज अहमद, मोहम्मद इलियास और अब्दुल मुकीत को ईडी ने गिरफ्तार किया था। 2018 में पीएफआई के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग की एक जांच के बाद इन सभी से ईडी कई बार पूछताछ भी कर चुकी थी।

ईडी ने पेयथ पर भारत में गड़बड़ी फैलाने के मकसद से अपने एनआरआई अकांउट के जरिए विदेश से अवैध तौर पर पैसे ट्रांसफर करने का आरोप लगाया था। वह कभी कतर में रहा करता था। उसके ठिकनों पर पिछले साल भी ईडी ने छापे मारे थे।

2020 के दिल्ली दंगों में पीएफआई ने फंड का किया था इस्तेमाल
ईडी ने दावा किया है कि पिछले कुछ सालों में पीएफआई ने देश और विदेश से 120 करोड़ रुपये से ज्यादा जुटाए हैं। इस फंड से गैरकानूनी गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा है। फरवरी 2020 के दिल्ली दंगे, उसी साल सितंबर में यूपी के हाथरस में सांप्रदायिक सौहार्द को चोट पहुंचाने की नीयत से हुए पीएफआई नेताओं के दौरों में भी इस फंड का इस्तेमाल हुआ। इसके अलावा देशभर में जगह-जगह दंगे भड़काने और आतंक फैलाने की साजिशों, यूपी में संवेदनशील जगहों और अहम व्यक्तियों पर एक साथ हमले की साजिश के खातिर खतरनाक हथियारों और विस्फोटकों को जुटाने में भी इस फंड का इस्तेमाल हुआ।

यूपी में संवेदनशील जगहों और हस्तियों पर एक साथ हमले की भी थी योजना
ईडी ने पीएफआई पर ‘देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को खतरे’ में डालने वाली गतिविधियों और आपराधिक साजिश का आरोप लगाया है। जांच के दौरान पीएफआई और उसके सदस्यों के तमाम बैंक अकाउंट्स का विश्लेषण किया गया और आरोपियों के बयान दर्ज किए गए।

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...