4.7 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराज्यहरियाणा से महिला किडनैप, राजस्थान में 36 दिनों तक करते रहे गैंगरेप

हरियाणा से महिला किडनैप, राजस्थान में 36 दिनों तक करते रहे गैंगरेप

Published on

जयपुर।

हरियाणा के नूंह में खेत से चारा लेने गयी एक महिला का कथित रूप से अपहरण करके उसे 36 दिनों तक राजस्थान के एक गांव में रखा गया और उसके साथ बार-बार सामूहिक बलात्कार किया गया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि महिला के परिवार द्वारा आरोपी को तीन लाख रुपये की फिरौती दिए जाने के बाद उसे छोड़ा गया। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने महिला का कथित रूप से आपत्तिजनक वीडियो भी बनाया है। यहां पुनहाना थाने में 45 वर्षीय पीड़ित महिला द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार, 27 जुलाई को वह खेत से चारा लेने गयी थी, उसी दौरान कार सवार तीन लोगों ने बंदूक के बल पर उसका अपहरण कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज की एफआईआर
तहरीर के अनुसार, आरोपी उसे राजस्थान के एक गांव में ले गए और एक मकान के कमरे में बंद कर दिया। तहरीर के मुताबिक, आरोपियों ने महिला को नशीला पदार्थ देने के बाद उसका आपत्तिजनक वीडियो बनाया और उसके साथ बार-बार सामूहिक बलात्कार किया। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि महिला के परिवार द्वारा आरोपी को उसका वीडियो इंटरनेट पर नहीं डालने के एवज में तीन लाख रुपये दिए जाने के बाद उन्होंने एक सितंबर को पीड़िता को छोड़ा। नूंह के पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने कहा, ‘शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है और हम तथ्यों की जांच कर रहे हैं। कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।’

 

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...