4.7 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराज्यजौनपुर और बनारस में एक-एक लाश, चंदौली में बदहवास मिली अर्धनग्‍न लड़की

जौनपुर और बनारस में एक-एक लाश, चंदौली में बदहवास मिली अर्धनग्‍न लड़की

Published on

वाराणसी

वाराणसी और जौनपुर में एक-एक लड़की की लाश मिलने और चंदौली में बदहवासी की हालत में एक अर्धनग्‍न लड़की के पाए जाने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। शनिवार की सुबह से ही तीनों जिलों में पुलिस इन लड़कियों के गुनहगारों की तलाश में जुट गई है। चंदौली के कोतवाली क्षेत्र के कोरडिया गांव के खेत में बदहवास और अर्धनग्‍न हालत में मिली लड़की को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

लड़की तिरपाल में लिपटी हुई पाई गई थी। फिलहाल तीनों लड़कियों की पहचान नहीं हो पाई है। चंदौली में मिली लड़की के बारे में गांववालों ने पुलिस को फोन कर जानकारी दी। गांववालों का कहना है कि लड़की की हालत देखकर लग रहा है कि उसके साथ दरिंदगी हुई है। सूचना पर चंदौली के एएसपी विनय कुमार सिंह और कई अन्‍य वरिष्‍ठ पुलिस अधिकारियों ने जिला अस्‍पताल और मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। एएसपी विनय सिंह ने बताया कि डॉक्‍टर लड़की के इलाज में जुटे हैं। लड़की के होश में आने का इंतजार है। उसकी पहचान कराए जाने की भी कोशिश की जा रही है।

उधर, वाराणसी के लोहता थाना क्षेत्र के आनंदपुर गांव के पास रिंग रोड के किनारे शनिवार की सुबह साढ़े पांच बजे के करीब 22 वर्षीय एक लड़की की लाश मिली। उसकी शिनाख्‍त भी अभी तक नहीं हो सकी है। लड़की की लाश गड्ढे में गिरी हुई मिली। उसके मुंह से खून निकल रहा था। वही शरीर पर चोट के निशान हैं। पुलिस के मुताबिक लड़की के साथ मारपीट करके उसकी हत्या कर दी गई है। लड़की के शरीर पर कई जगह पर चोट थे। युवती के बाएं हाथ पर गोदना गोदवाया हुआ है जिसपर विजय लिखा हुआ है। पुलिस के मुताबिक युवती की हत्याकर लाश यहां फेंकी गई है। साथ ही ये भी आशंका जताई जा रही है कि युवती की हत्या रिंग रोड के किनारे ही की गई है। पुलिस को लाश के आस-पास शराब की बोतलें, नमकीन का पैकेट समेत कई अन्य वस्तुएं मिली हैं। युवती की लाश देखकर ऐसा लग रहा है कि उसके साथ मारपीट की गई है।

शनिवार की सुबह ही जौनपुर के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के झांसेपुर गांव के पास की नहर में भी एक लड़की की मिली। सुबह खेत की तरफ गए ग्रामीणों ने नहर के किनारे लड़की की लाश देखकर शोर मचाया। थोड़ी ही देर में वहां भीड़ जुट गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को नहर से निकलवा कर बाहर रखवाया। लड़की की उम्र करीब 25 वर्ष लग रही है। इस लड़की की शिनाख्‍त भी अभी तक नहीं हो सकी है। एसओ विक्रम लक्ष्मण सिंह ने कहा लड़की के हाथ पर कुछ लिखा है लेकिन स्पष्ट नहीं हो रहा है।

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...