4.7 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराज्यमुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर संजय पांडे CBI की हिरासत में, NSE...

मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर संजय पांडे CBI की हिरासत में, NSE टैपिंग मामले में कसा श‍िकंजा

Published on

नई द‍िल्‍ली

सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) ने मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर संजय पांडे को उनकी सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी की ओर से नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के कर्मचारियों के कथित अवैध फोन टैपिंग के संबंध में चार दिन की हिरासत में लिया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पांडे अपने खिलाफ जांच के सिलसिले में पहले से ही प्रवर्तन निदेशालय (ED) की न्यायिक हिरासत में हैं। अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने यहां स्‍पेशल सीबीआई कोर्ट से टैपिंग मामले के संबंध में पांडे की हिरासत का अनुरोध किया। कोर्ट ने चार दिन की हिरासत दी है। इस दौरान एजेंसी उनसे पूछताछ करेगी।

मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर संजय पांडे और एनएसई की पूर्व प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) चित्रा रामकृष्ण के अलावा सीबीआई ने एनएसई के एक अन्य पूर्व सीईओ और एमडी रवि नारायण को भी मामले में नामजद किया है।

सीबीआई के मुताबिक, आरोप हैं कि एनएसई का सुरक्षा ऑडिट करने वाली कंपनियों में से एक आईसेक सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड ने 2009-17 के दौरान अवैध रूप से एनएसई कर्मचारियों के फोन टैप किए थे। कंपनी को मार्च 2001 में पांडे ने शुरू किया था और उन्होंने मई 2006 में इसके निदेशक का पद छोड़ दिया। उनके बेटे और मां ने कंपनी की जिम्मेदारी संभाली।

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...