4.7 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराज्यस्कूटी लेकर सड़क में समा गए बुजुर्ग, तस्वीर देख लोग बोले- 'गहलोत...

स्कूटी लेकर सड़क में समा गए बुजुर्ग, तस्वीर देख लोग बोले- ‘गहलोत जी यही है विकास’

Published on

जोधपुर

जोधपुर के भगत की कोठी बासनी रोड पर आज शनिवार को अचानक एक हादसा हो गया। दरअसल एक बुजुर्ग अपनी स्कूटी पर जा रहे थे। इतने में सड़क पर एक गड्ढा बन गया और बुजुर्ग अपनी स्कूटी सहित उस गड्ढे में समा गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने बुजुर्ग को बाहर निकाला। गनीमत रही कि हादसे में कोई जान माल की हानि नहीं हुई। हालांकि स्कूटी सवार बुजुर्ग को हल्की चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों ने उन्हें निकट के अस्पताल में पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।

दरअसल भगत की कोठी बासनी रोड के नीचे बड़ी नहर के चलते अक्सर यहां पर सड़क धंसने के मामले सामने आ रहे हैं। आज भी सड़क धंसी और एक बुजुर्ग अपनी स्कूटी सहित उसमें समा गया। गनीमत रही कि बुजुर्ग नहर में नहीं गिरा। नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। इस हादसे में घायल हुए बुजुर्ग गोपाल सिंह ने पीडब्ल्यूडी विभाग और प्रशासनिक लापरवाही पर गहरी नाराजगी जताई।

बुजुर्ग ने बताया कैसे हुआ हादसा
हादसे के बारे में गोपाल सिंह ने बताया कि ‘वो अपनी स्कूटी पर सवार होकर भगत की कोठी रेलवे स्टेशन रोड से जा रहे थे। उनके सामने आगे एक ट्रक चल रहा था। अचानक ट्रक के दबाव से सड़क धंस गई। जब तक स्कूटी रोकने की कोशिश करते तब तो वो स्कूटी के साथ सड़क पर बने गड्ढे में चले गए।’ गोपाल सिंह ने कहा कि यह तो गनीमत रही कि मेरी जान बच गई। अगर मैं नहर में गिरकर बह जाता तो एक सेकेंड भी नहीं लगता और मेरी जान चली जाती। वहां पर मौजूद लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचा दिया और प्राथमिक इलाज करवाया।

सतीश पूनिया में बुजुर्ग से बात कर पूछा हाल
बुजुर्ग ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि यह प्रशासन की गलती है। कहने को तो यह सीएम का होम टाउन है। क्या होम टाउन है। वहीं बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया ने गोपाल सिंह को फोन करके पूरी घटना की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

ट्विटर पर यूजर्स ले रहे मजे
घटना का वीडियो वायरल हो गया है। ट्विटर पर यूजर्स वीडियो और फोटो को शेयर कर अशोक गहलोत सरकार पर चुटकी ले रहे हैं। सुजीत नाम के एक यूजर्स ने लिखा- ‘अशोक गहलोत जी का जबरदस्त विकास। बीच रोड पर पार्किंग की ऑटोमैटिक सुविधा।’

वहीं वीरन जोशी नाम के एक यूजर ने लिखा-‘जोधपुर में सड़क फाड़ के निकली स्कूटी, जोधपुर में अद्भुत करिश्मा। जोधपुर में सड़क फटी और स्कूटी निकली। सभी विभागों को इसके लिए धन्यवाद।’ वहीं आदिल शाह नाम के यूजर ने लिखा- ‘अंडरग्राऊंड पार्किंग की सुविधा , 70 सालों में पहली बार। खड़े खड़े पार्किंग करें। ऑन रोड पार्किंग फैस्लिटी, वो भी बिल्कुल मुफ्त। राजस्थान के जोधपुर का मामला।’

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...