4.7 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराज्यचंडीगढ़ यूनिवर्सिटी केस: सेना का जवान अरुणाचल प्रदेश से गिरफ्तार, मोहाली लाया...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी केस: सेना का जवान अरुणाचल प्रदेश से गिरफ्तार, मोहाली लाया गया

Published on

मोहाली

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी मामले में पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने आरोपी सेना के जवान संजीव सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस को CJM बोडाली ने आरोपी को मोहाली कोर्ट में पेश करने के लिए ट्रांजिट रिमांड दे दी. जिसके बाद उसे मोहाली लाया गया है. बताया जा रहा है कि पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड की मांग करेगी.

पंजाब पुलिस के डीजीपी ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी कि सेना, असम और अरुणाचल पुलिस के सहयोग से चंडीगढ़ विश्वविद्यालय मामले में एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है. अरुणाचल प्रदेश के सेला पास से आरोपी सेना के जवान संजीव सिंह को गिरफ्तार किया गया है. मोहाली कोर्ट के समक्ष पेश करने के लिए सीजेएम बोमडिला से ट्रांजिट रिमांड प्राप्त किया.

बता दें कि इस मामले में पुलिस आरोपी छात्रा समेत तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. पुलिस को तीनों आरोपियों यानी MBA की छात्रा, उसका बॉयफ्रेंड सनी मेहता और उसका दोस्त रंकज वर्मा से शुरुआती पूछताछ में कई तथ्य हाथ लगे हैं. जिसके आधार पर पुलिस आगे की जांच में जुटी है.

क्या है पूरा मामला
बता दें कि एक MBA छात्रा पर गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम से अन्य लड़कियों के वीडियो बनाने का आरोप है. इन वीडियो को वह अपने दो दोस्तों के साथ शेयर करती थी. पंजाब के मोहाली में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल में एक दिन जब MBA स्टूडेंट वीडियो बना रही थी, तो उसे 6 लड़कियों ने ऐसा करते देख लिया था. जिसके बाद यूनिवर्सिटी में जमकर बवाल भी हुआ.

CBI जांच की भी मांग
ये मामला पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट भी पहुंच चुका है. हाई कोर्ट के एक वकील ने मामले को सीबीआई को सौंपने की मांग की है. इस याचिका पर हाई कोर्ट जल्द ही सुनवाई करेगा. हाईकोर्ट में दायर की गई याचिका में आरोप लगाया गया है कि यूनिवर्सिटी प्रशासन और पंजाब सरकार दोनों ही छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में नाकामयाब रहे हैं, जिससे छात्रों में काफी डर है. इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपी जाए ताकि सच सामने आ सके.

 

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...