15.8 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में 12 साल के लड़के से गैंगरेप, अधमरी हालत में छोड़...

दिल्ली में 12 साल के लड़के से गैंगरेप, अधमरी हालत में छोड़ गए वहशी

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली में एक 12 साल के लड़के के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है. आरोप है कि सीलमपुर इलाके में 4 लोगों ने बच्चे के साथ पहले सामूहिक कुकर्म किया है. फिर उसकी लाठी डंडों से बेरहमी से पिटाई भी की. बाद में आरोपियों ने हैवानियत की हदें पार कर दीं और लड़के के प्राइवेट पार्ट में रॉड डाल दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. मामले में दिल्ली महिला आयोग ने जानकारी शेयर की है और पुलिस से 4 दिन में पूरी जानकारी तलब की है. रविवार देर शाम उत्तर पूर्वी दिल्ली पुलिस ने दो नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित का दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में इलाज चल रहा है. उसका 3 नाबालिगों ने यौन उत्पीड़न किया है, इनमें से एक उसका चचेरा भाई है. दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ट्वीट किया और कहा- ‘दिल्ली में लड़की तो क्या लड़के भी सुरक्षित नहीं हैं. एक 12 साल के लड़के के साथ 4 लोगों ने बुरी तरह से रेप किया और डंडों से पीटकर अधमरी हालत में छोड़कर चले गए. हमारी टीम ने मामले में FIR दर्ज करवाई. 1 आरोपी गिरफ्तार, 3 अब भी फरार, दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर रही हूं.’

पुलिस का दावा- परिजन ने तीन दिन बयान नहीं दिए
पुलिस विभाग के मुताबिक, 22 सितंबर की दोपहर करीब 3.10 बजे एलएनजेपी अस्पताल से सीलमपुर थाने में सूचना मिली थी कि 3 दिन पहले एक 10 साल के लड़के पर शारीरिक हमला किया गया है, उसे यहां भर्ती कराया गया है. आनन-फानन में पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और बच्चे के माता-पिता से मुलाकात की, लेकिन उन्होंने बयान देने से इनकार कर दिया. बच्चा डॉक्टर्स की निगरानी में था.

मां की काउंसिलिंग की, तब पता चला
परिवार ने 24 सिंतबर तक बयान नहीं दिया, जबकि जांच अधिकारी नियमित रूप से संपर्क में रहे. 24 सितंबर को पुलिस ने ‘सखी’ से काउंसलर की व्यवस्था की और बच्चे की मां की काउंसलिंग की गई. इस दौरान बच्चे की मां ने खुलासा किया कि तीन दिन पहले यानी 18 सितंबर को उसके बेटे को तीन दोस्तों ने शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया और उसके साथ दुष्कर्म किया गया है. मां के बयान के आधार पर 24 सितंबर को पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की.

आरोपी पड़ोसी में रहते, एक चचेरा भाई
जांच के दौरान सामने आया कि पीड़ित और कथित आरोपी पड़ोसी और दोस्त हैं और वे हम उम्र 10-12 साल के हैं. आरोपितों में से एक पीड़ित बच्चे का संबंधी (चचेरे भाई) है. साथ ही ये लोग एक ही समुदाय से आते हैं और न्यू सीलमपुर झुग्गी के रहने वाले हैं. पुलिस ने आरोपी दो नाबालिग को पकड़ लिया है. उन्हें जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड (JJB) के समक्ष पेश किया गया. जबकि तीसरे आरोपी नाबालिग की तलाश की जा रही है. पीड़ित बच्चा अभी मेडिकल ऑब्जर्वेशन में है.

स्वाति मालीवाल ने कहा- बच्चे के प्राइवेट पार्ट्स में रॉड डाली
स्वाति ने नोटिस में लिखा- ‘दिल्ली महिला आयोग को एक महिला की शिकायत मिली है, जिसने बताया है कि उसके 12 साल के बेटे का दिल्ली के सेलमपुर में बेरहमी से यौन उत्पीड़न किया गया है. शिकायतकर्ता ने बताया है कि उसके बच्चे के साथ 18 सितंबर को 4 लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया. आरोपियों ने बच्चे के प्राइवेट पार्ट्स में एक रॉड भी डाली. उन्होंने उसे ईंटों और डंडों से भी बेरहमी से पीटा. बच्चे ने 22 सितंबर को अपने माता-पिता को घटना के बारे में जानकारी दी. उसके बाद माता-पिता ने तुरंत दिल्ली पुलिस को मामले की जानकारी दी.’

 

Latest articles

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

शुभेंदु अधिकारी बनेंगे बंगाल के अगले CM, कल सुबह लेंगे शपथ

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के अगले सीएम शुभेंदु अधिकारी होंगे, ये फैसला BJP विधायक दल...

तमिलनाडु में विजय के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ, CPM/CPI और VCK समर्थन देने को तैयार

नई दिल्ली। तमिलनाडु में टीवीके प्रमुख विजय के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो...