21 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराष्ट्रीयPFI ही नहीं SIMI से लेकर SFJ तक... देश में ये 42...

PFI ही नहीं SIMI से लेकर SFJ तक… देश में ये 42 संगठन हैं बैन, देखें पूरी लिस्ट

Published on

नई दिल्ली,

केंद्र सरकार ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) और उसके 8 सहयोगी संगठनों को 5 साल के लिए बैन कर दिया है. गृह मंत्रालय ने पीएफआई पर ये कार्रवाई अनलॉफुल एक्टिविटीज प्रिवेन्शन एक्ट (UAPA) के तहत की है. अनलॉफुल एक्टिविटीज प्रिवेन्शन एक्ट (UAPA) के तहत केंद्र सरकार किसी संगठन को ‘गैरकानूनी’ या ‘आतंकवादी’ घोषित कर सकती है. इसे ही आम बोलचाल की भाषा में ‘प्रतिबंध’ कहा जाता है. पीएफआई से पहले 42 संगठनों को आतंकी संगठन घोषित किया गया है यानी उन पर प्रतिबंध लगाया गया है. इनमें कई खालिस्तानी संगठन, लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद, लिट्टे और अलकायदा जैसे संगठन शामिल हैं.

गृह मंत्रालय के मुताबिक, इस समय देश में 42 संगठनों को आतंकी संगठन घोषित किया गया है यानी उन पर प्रतिबंध लगाया गया है. इनमें कई खालिस्तानी संगठन, लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद, लिट्टे और अलकायदा जैसे संगठन शामिल हैं.

इन संगठनों पर लगा है बैन
1- बब्बर खालसा इंटरनेशनल
2- खालिस्तान कमांडो फोर्स
3- खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स
4- इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन
5- लश्कर-ए-तैयबा/पासबन-ए-अहले हदीस
6- जैश-ए-मोहम्मद / तहरीक-ए-फुरकान
7- हरकत-उल-मुजाहिदीन या हरकत-उल-अंसार या हरकत-उल-जेहाद-ए-इस्लामी या अंसार-उल-उम्मा (एयूयू)
8- हिज्ब-उल-मुजाहिदीन/हिज्ब-उल-मुजाहिदीन पीर पंजाल रेजिमेंट
9- अल-उमर-मुजाहिदीन
10- जम्मू और कश्मीर इस्लामिक फ्रंट
11- यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (उल्फा)
12- असम का नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट ऑफ बोडोलैंड (एनडीएफबी)
13- पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए)
14- यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (यूएनएलएफ)
15- पीपुल्स रिवोल्यूशनरी पार्टी ऑफ कंगलीपाक (PREPAK)
16- कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (केसीपी)
17- कंगलेई याओल कंबा लुप (केवाईकेएल)
18- मणिपुर पीपुल्स लिब्रेशन फ्रंट
19- ऑल त्रिपुरा टाइगर फोर्स
20- नेशनल लिब्रेशन फ्रंट ऑफ त्रिपुरा
21- लिब्रेशन टाइगर्स ऑफ तमिल एलम (LTTE)
22- स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (SIMI)
23- दीदार अंजुमन
24- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी)
25- माओवादी कम्युनिस्ट सेंटर (एमसीसी)
26- अल बदर
27- जमियत अल मुजाहिद्दीन
28- अल कायदा-अल कायदा इन इंडियन सब कॉन्टीनेंट
29- दुख्तारन-ए-मिल्लत (DEM)
30- तमिलनाडु लिब्रेशन आर्मी (TNLA)
31- तमिल नेशनल रिट्रीवल ट्रूप्स (TNRT)
32- अखिल भारत नेपाली एकता समाज (ABNES)
33- संयुक्त राष्ट्र की Prevention and Suppression of Terrorism लिस्ट में शामिल संगठन
34- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) इसके सभी सहयोगी प्रमुख संगठन
35- इंडियन मुजाहिदीन, इसके सभी फॉर्मेशन और फ्रंट ऑर्गनाइजेशन
36- गारो नेशनल लिबरेशन आर्मी (GNLA), इसके सभी फॉर्मेशन और फ्रंट संगठन
37- कामतापुर लिबरेशन ऑर्गनाइजेशन, इसके सभी फॉर्मेशन और फ्रंट ऑर्गनाइजेशन
38- इस्लामिक स्टेट/इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड लेवेंट/इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया/दाएश/इस्लामिक स्टेट इन
खुरासान प्रांत (ISKP)/ISIS विलायत खुरासान/इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड द शाम-खुरासान (ISIS-K) और इसके सभी संगठन
39- नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नागालैंड (खापलांग) और इसके सभी संगठन
40- खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (KLF)
41- तहरीक उल मुजाहिद्दीन
42- जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश या जमात-उल-मुजाहिदीन भारत या जमात-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान और इसके सभी घटक

किसी संगठन को ‘आतंकी’ कब घोषित किया जाता है?
UAPA की धारा 35 केंद्र सरकार को किसी संगठन को आतंकी संगठन घोषित करने का अधिकार देती है. लेकिन किसी संगठन को तभी आतंकी संगठन माना जाएगा, जब केंद्र को लगेगा कि वो आतंकी गतिविधि शामिल है. किसी संगठन को तभी आतंकी संगठन घोषित किया जाएगा जब वो-

– आतंकी गतिविधि में शामिल हो या अंजाम दिया हो.
– किसी आतंकी घटना की साजिश रच रहा हो.
– आतंक को बढ़ावा दे रहा हो.
– या फिर किसी भी तरह से आतंकवादी गतिविधि में शामिल हो.

 

Latest articles

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

शुभेंदु अधिकारी बनेंगे बंगाल के अगले CM, कल सुबह लेंगे शपथ

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के अगले सीएम शुभेंदु अधिकारी होंगे, ये फैसला BJP विधायक दल...