6.7 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeराज्यबंगाल: मूर्ति विसर्जन के दौरान अचानक आई बाढ़, डूबने से 7 लोगों...

बंगाल: मूर्ति विसर्जन के दौरान अचानक आई बाढ़, डूबने से 7 लोगों की मौत

Published on

कोलकाता,

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी ज़िले में दुर्गा पूजा विसर्जन के दौरान नदी में अचानक जल का स्तर बढ़ने से सात लोगों की मौत हो गई है. घटना बुधवार शाम जलपाईगुड़ी ज़िले के माल नदी की है. यहां पर विसर्जन के लिए काफ़ी लोग माल नदी में आए थे. अचानक ही जल का स्तर बढ़ने लगा. ऐसे में लोग वहां फंस गए और देखते ही देखते 7 की डूबने की वजह से मौत हो गई.

इस घटना का एक हैरान कर देने वाला वीडियो भी सामने आया है. उस वीडियो में कई लोग मूर्ति विसर्जन के लिए नदी में उतरे थे. लेकिन तभी अचानक से नदी का जलस्तर बढ़ गया, लहरें इतनी तेज उठीं कि कई लोग उसमें फंस गए. मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया. बाद में जब अधिकारियों द्वारा रेस्क्यू शुरू किया गया, तब 7 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई.

खबर है कि अभी भी कई लोग लापता बताए जा रहे हैं, उनका रेस्क्यू जारी है, ऐसे में मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है. ये कोई पहली बार नहीं है जब मूर्ति विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की मौत हुई हो, कई बार पहले भी ऐसे हादसे हो चुके हैं. एक बार फिर वैसे ही हादसे ने 7 लोगों की जान ले ली है. हादसा रात 9 बजे का बताया जा रहा है जब बड़ी संख्या मे लोग नदी में आ गए थे. उस समय जलस्तर क्योंकि ज्यादा नहीं था, ऐसे में किसी भी तरह की सख्ती नहीं थी. लेकिन तभी अचानक से जलस्तर बढ़ गया और लोग पानी के बहाव में फंस गए. अभी कितने और लोग फंसे हुए हैं, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन प्रशासन द्वारा लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है, कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जाए.

 

Latest articles

पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू, सीएनजी भी हुई महंगी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली...

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

More like this

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...