7.1 C
London
Wednesday, March 25, 2026
Homeराज्य'जुबान बंद है, बोलेंगे तो बागी कहलाएंगे', अपनी ही सरकार पर बरसे...

‘जुबान बंद है, बोलेंगे तो बागी कहलाएंगे’, अपनी ही सरकार पर बरसे सांसद बृजभूषण

Published on

गोंडा,

यूपी के गोंडा में कैसरगंज के बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने शुक्रवार को बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रशासन की तैयारियों को लेकर नाराजगी जाहिर की. इस दौरान उन्होंने अपनी सरकार पर भी आरोप लगाए. दरअसल इन दिनों यूपी के तराई क्षेत्र के जिले बाढ़ का सामना कर रहे हैं. सीएम योगी आदित्यनाथ ने भले ही बाढ़ प्रभावितों को तक तत्काल मदद पहुंचाने का आदेश दिया हो लेकिन हर आए दिन प्रशासन की लापरवाही का मामला सामने आ रहा है. बीजेपी सांसद अपने क्षेत्र में ऐसी ही लापरवाहियों को देखकर भड़क गए. उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में वह बाढ़ राहत कार्यों पर सवाल खड़े करते हुए कह रहे हैं कि अब बोलना बंद हो चुका है, सिर्फ सुनना ही बचा है. बोलोगे तो बागी कहलाओगे.

अब हर कोई भगवान के भरोसे है…
बाढ़ग्रस्त इलाके का दौरा करने निकले बृजभूषण शरण सिंह को मीडिया ने बताया कि जिला प्रशासन दावा कर रहा है कि बाढ़ पीड़ितों के लिए 228 नाव लगाई गईं, पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की जा रही हैं लेकिन क्षेत्र में ऐसा कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है. इस पर बीजेपी सांसद ने कहा- जिला प्रशासन के बारे में मत ही पूछिए तो अच्छा है. पहले कोई भी सरकार होती थी तो बाढ़ से पहले एक बैठक होती थी. हमको नहीं लगता कि इस बार कोई बैठक हुई है.

उन्होंने कहा कि सब भगवान के भरोसे हैं. लोग इंतजार कर रहे हैं कि कब पानी घटेगा और कब हमारी तकलीफ कम होगी. मैंने अपने जीवन में बाढ़ को लेकर इतना खराब इतंजाम नहीं देखा है. अफसोस यह है कि हम रो भी नहीं सकते. अपने भाव को व्यक्त भी नहीं कर सकते.

अब सलाह लेने का समय नहीं रहा
बीजेपी नेता ने बताया कि लोगों की सुविधा के लिए कुछ ट्रैक्टर-ट्रॉली लगवाया है, ताकि मजदूरों, महिलाओं, बुजुर्गों को इधर से उधर जाने में मदद मिल सके. वे लोग अब भगवान की व्यवस्था का इंतजार कर रहे हैं. जब उनसे पूछा गया कि क्या जिला प्रशासन जनप्रतिनिधियों से सलाह नहीं ले रहे हैं. इस सवाल पर उन्होंने कहा कि अब सलाह लेने का समय नहीं है. बाढ़ आने से पहले सलाह ली जाती है.

इसके बाद उन्होंने कहा कि अब बोलना बंद है, सुनना ही है केवल. जनप्रतिनिधियों की जुबान बंद है. बोलोगे तो बागी कहलाओगे. सुझाव दोगे तो कोई मानेगा नहीं. उनसे जब पूछा गया कि क्या सीएम योगी तक इस बारे में जानकारी नहीं पहुंच रही है तो उन्होंने कहा कि बस मेरा मुंह न खुलवाइए. मैंने अपने जीवन में ऐसी बदइंतजामी नहीं देखी.

तीन तहसीलों के 143 गांव बाढ़ की चपेट में
जानकारी के मुताबिक जिले के तीन तहसीलों के करीब लगभग 143 गांव की लाखों आबादी बाढ़ की चपेट में है. उन्होंने कहा किया अपने जीवन में 1984 व 2008 की बाढ़ की विभीषिका को हमने देखा है. इस बार उससे भी ज्यादा 2 फुट पानी ऊपर बह रहा है इसलिए ट्रैक्टर के अलावा सभी साधन बंद हैं. कई दिन से हम लोग ट्रैक्टर से ही निकल रहे हैं क्योंकि ट्रैक्टर के अलावा बाइक या अन्य गाड़ियों का चलना संभव नहीं है.

Latest articles

कलेक्टर ने की जनसुनवाई में 150 आवेदनों पर सुनवाई, कई समस्याओं का मौके पर निराकरण

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में आयोजित जनसुनवाई में मंगलवार को जिलेभर से...

ऋण जमा करने की तिथि बढ़ाएं सरकार, वरना होगा उग्र आंदोलन: किसान कांग्रेस का अल्टीमेटम

भोपाल किसान कांग्रेस भोपाल ग्रामीण ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा...

जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास ही हमारा मूलमंत्र — राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने मंगलवार को...

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...