10.4 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्‍तानी यूनिवर्सिटी में महिला ने स्‍टूडेंट के सामने किया ऐसा डांस, भड़क...

पाकिस्‍तानी यूनिवर्सिटी में महिला ने स्‍टूडेंट के सामने किया ऐसा डांस, भड़क उठे कट्टरपंथी

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान की एक यूनिवर्सिटी में एक महिला सिंगर के डांस को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पेशावर की एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी में एक फेस्टिवल के दौरान परफॉर्म करती एक महिला सिंगर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसमें महिला गाना गाते और डांस करते नजर आ रही है जिसे पाकिस्तान में ‘आपत्तिजनक’ कहा जा रहा है। खैबर मेडिकल यूनिवर्सिटी ने शुक्रवार को इस वीडियो पर संज्ञान लिया और प्राइवेट यूनिवर्सिटी को जारी नोटिस में कहा, ‘केएमयू के लोगो और नाम के साथ मंच पर इस तरह की गतिविधियां करना बेहद आपत्तिजनक है।’

पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, नोटिस में कहा गया कि सभी शैक्षणिक संस्थान नैतिकता और पवित्रता को बनाए रखने के लिए बाध्य हैं। केएमयू की नोटिस में प्राइवेट यूनिवर्सिटी के मैनेजमेंट से तीन दिनों के भीतर जवाब मांगा गया है। जवाब न देने पर संस्थान के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है जिसके तहत संस्थान की मान्यता भी समाप्त की जा सकती है। लोग महिला की परफॉर्मेंस का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।

https://twitter.com/i/status/1583342479771697153

महिला के कपड़ों और डांस पर आपत्ति
कुछ पाकिस्तानी यूजर सोशल मीडिया पर भी महिला की परफोर्मेंस पर सवाल उठा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘चांसलर को जल्द ही निकाल दिया जाएगा। केपी में यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, एनसीएस यूनिवर्सिटी पेशावर।’ वीडियो में देखा जा सकता है कि प्राइवेट यूनिवर्सिटी में महिला वेस्टर्न कपड़ों में बोल्ड डांस मूव के साथ गाना गा रही थी। सिंगर के कपड़ों और डांस को देखकर पाकिस्तान की मीडिया और कट्टरपंथी भड़क गए और इसे ‘आपत्तिजनक’ करार दे दिया।

रूढ़िवादी देश में डांस करना ‘धर्म के खिलाफ’
पाकिस्तान जैसे कट्टरपंथी और रूढ़िवादी देश में डांस और सिंगिंग बेहद मुश्किल है। यह वही पाकिस्तान है कि जिसने कुछ साल पहले पंजाब प्रांत में स्कूलों में होने वाले कार्यक्रमों में डांस पर बैन लगा दिया था और इसे ‘अनैतिक काम’ करार दिया था। एक सरकारी नोटिस में इसे ‘धर्म के खिलाफ’ कहा गया था। प्रतिबंध का उल्लंघन करने पर संस्थान के मालिकों और शिक्षकों को कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई थी। तब साल 2018 था और आज 2022, पाकिस्तान में रूढ़िवाद वैसे का वैसा ही है।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...