10.4 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयताइवान पर हमला करने वाला है चीन, जिनपिंग की तैयारी पूरी, अमेरिका...

ताइवान पर हमला करने वाला है चीन, जिनपिंग की तैयारी पूरी, अमेरिका ने दी चेतावनी

Published on

ताइपे

दक्षिण चीन सागर में चल रहे तनाव के बीच अमेरिकी नौसेना के प्रमुख ने चेतावनी दी है कि चीन इस साल के अंत तक ताइवान पर हमला कर सकता है। नेवी चीफ एडमिरल माइकल गिल्‍डाय ने कहा कि अमेरिकी सेना को चीन के ताइवान पर संभावित हमले से निपटने के लिए निश्चित रूप से खुद को तैयार रखना होगा। एडमिरल गिल्‍डाय उन प्रमुख अमेरिकी अधिकारियों की लिस्‍ट में शामिल हो गए हैं जिन्‍होंने हाल के दिनों में चीन के ताइवान के प्रति खतरनाक इरादे को लेकर चेतावनी दी है।

यूएस नेवी चीफ ने कहा, ‘जब हम साल 2027 के मौके की बात करते हैं तो मेरे विचार से यह साल 2022 या 2023 हो सकता है। मैं इस संभावना का खंडन नहीं कर सकता हूं। मेरे कहने का मतलब यह नहीं है कि इससे सब डर जाएं।’ उन्‍होंने कहा कि अमेरिकी नौसेना ने ‘आज रात लड़ाई’ की रणनीति अपना रखी है। उसे और ज्‍यादा तेजी से तैयार रहना होगा, मारक क्षमता को प्राथमिकता देनी होगी और जंगी जहाजों के बेडे़ पर ध्‍यान देना होगा।

शी ने ताइवान को चीन की मुख्‍य भूमि में मिलाने का प्रण किया
एडमिरल माइकल गिल्‍डाय ने कहा कि एक तीखा बयान देते हुए चीनी राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग के इरादे को लेकर अपनी चिंता जताई। उन्‍होंने कहा कि शी जिनपिंग ताइवान पर कब्‍जा करने को लेकर ज्‍यादा पहले के अनुमान से ज्‍यादा इच्‍छुक हैं। इससे पहले रविवार को शी जिनपिंग ने पार्टी कांग्रेस में एक जोरदार भाषण दिया था और ताइवान को एक दिन चीन की मुख्‍य भूमि में मिलाने का प्रण किया था। अमेरिकी नौसेना प्रमुख से शी जिनपिंग के भाषण और ताइवान को लेकर एक और अमेरिकी एडमिरल के बयान के बारे में पूछा गया था।

दूसरे अमेरिकी एडमिरल ने कहा था कि चीन का इरादा साल 2027 तक ताइवान पर कब्‍जा करने की है। एडमिरल गिल्‍डाय ने कहा कि यह केवल क्‍या शी ने कहा उसके बारे में नहीं है, यह चीनी कैसे व्‍यवहार करते हैं और वे क्‍या करते हैं, उसके बारे में है। और हम देखते हैं कि उन्‍होंने पिछले 20 साल में जो भी वादा किया है, उसे पूरा किया है। आगे भी वे इसे पूरा करने जा रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि अमेरिका को चीन से निपटने की तैयारी के लिए देश में हथियारों के निर्माण को अधिक से अधिक बढ़ाना होगा जो जंग में बेहद अहम होता है। यही नहीं हथियार उद्योग को समुचित फंड‍िंग की जाए।

अमेरिकी विदेश मंत्री ने भी चीन पर दी थी चेतावनी
अमेरिकी नौसेना प्रमुख की यह चेतावनी ऐसे समय पर आई है जब ताइवान के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी ने चेतावनी दी है कि चीन का हमारे देश में कब्‍जा करने का प्रत्‍येक प्रयास फेल होगा। यही नहीं चीन इसके बाद अंतरराष्‍ट्रीय अछूत बन जाएगा। दुनियाभर में चीन का आर्थिक और कूटनीतिक बहिष्‍कार होगा। इससे पहले अमेरिकी विदेश मंत्री ने भी चेतावनी दी थी कि चीन ताइवान पर पहले के अनुमान से पहले कब्‍जा करना चाहता है। उन्‍होंने कहा कि शी के नेतृत्‍व में एक बहुत अलग ही चीन उभरकर सामने आया है।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...